Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Shubman Gill Injury Update: IND vs SA टेस्ट में चोट के कारण हुए बाहर, BCCI ने दी बड़ी जानकारी!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Shubman Gill Injury Update: IND vs SA टेस्ट में चोट के कारण हुए बाहर, BCCI ने दी बड़ी जानकारी!

Hema Gupta November 15, 2025

Shubman Gill Injury Update: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल अचानक खेलते हुए चोटिल हो गए। भारतीय पारी के 35वें ओवर में स्पिनर साइमन हार्मर की गेंद पर स्लॉग स्वीप से चौका लगाने के तुरंत बाद गिल अपनी गर्दन पकड़कर दर्द से कराहते दिखे।

Read More: Rani Meerut Sahil Wedding: जेवलिन क्वीन अन्नू रानी किकबॉक्सर साहिल संग रचाएंगी शादी, बनेगी हरियाणा की बहू…

उन्होंने चौका लगाया ही था कि अचानक से उन्हें पीछे की तरफ गर्दन और गर्दन के निचले हिस्से में तेज दर्द महसूस हुआ। फिजियो तुरंत मैदान में आए और स्थिति देखते हुए गिल को ड्रेसिंग रूम ले जाया गया। गिल ने कुल 3 गेंद खेलीं और 1 चौका लगाया था।

चोट लगने से पहले ये था मैच का हाल…

गिल, वाशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए थे। वह पारी को स्थिरता देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्लॉग स्वीप खेलते समय शायद गर्दन में अचानक झटका लगने से दर्द बढ़ गया।

🚨 Update 🚨

Shubman Gill has a neck spasm and is being monitored by the BCCI medical team. A decision on his participation today will be taken as per his progress.

Updates ▶️ https://t.co/okTBo3qxVH #TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ivd9LVsvZj

— BCCI (@BCCI) November 15, 2025

उन्हें ड्रेसिंग रूम जाते देख भारतीय डगआउट भी चिंता में पड़ गया क्योंकि भारत उस समय 79/2 पर था — यशस्वी जायसवाल और सुंदर पहले ही आउट हो चुके थे।

गिल की चोट पर BCCI ने दी अपडेट…

गिल की चोट पर BCCI ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा:-

“शुभमन गिल की गर्दन में दर्द है। मेडिकल टीम उनका ध्यान रख रही है। उनके खेलने पर फैसला सुधार के आधार पर लिया जाएगा।”

लंच के दौरान स्टार स्पोर्ट्स कमेंटेटर्स ने भी बताया कि चोट गंभीर नहीं लग रही और गिल के वापस आने की उम्मीद है। एक प्रैक्टिस वीडियो भी सामने आया जिसमें वे थोड़े असहज दिखे, लेकिन बल्लेबाजी की कोशिश कर रहे थे।

चोट से भारत की मुश्किलें बढ़ीं…

गिल के रिटायर्ड होने के बाद भारत की बल्लेबाजी दबाव में आ गई। हालांकि बाद में केएल राहुल और ऋषभ पंत ने मिलकर टीम को संभाला, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

वाशिंगटन सुंदर – 29 रन

केएल राहुल – 39 रन

ऋषभ पंत – 27 रन

ध्रुव जुरेल – 14 रन

भारत साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर बड़ा दबाव नहीं बना सका और पारी लड़खड़ाती रही।

Lunch on Day 2 🍲#TeamIndia trail South Africa by 2⃣1⃣ runs in the 1⃣st innings.

Ravindra Jadeja and Dhruv Jurel will resume proceedings after the break.

Scorecard ▶️ https://t.co/okTBo3qxVH #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/DNHwKzCAAB

— BCCI (@BCCI) November 15, 2025

आगे क्या?

अब चर्चा इस बात की है कि शुभमन गिल कब तक मैदान पर वापसी कर पाएंगे। भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट बेहद अहम है, इसलिए उनके फिट होने का इंतज़ार ज़रूरी है।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV: मस्जिदों की चेकिंग, डॉक्टर अंडरग्राउंड और अमोनियम नाइट्रेट सप्लाई का खुलासा
Next: लालू को किडनी दी, अब रिश्ता तोड़ा..लालू की बेटी रोहिणी ने छोड़ी राजनीति और परिवार, संजय यादव पर लगाए आरोप

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.