Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Eng vs Ind 2nd Test: शुभमन ने रचा इतिहास, 269 रन बनाने वाले पहले कप्तान बने गिल!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Eng vs Ind 2nd Test: शुभमन ने रचा इतिहास, 269 रन बनाने वाले पहले कप्तान बने गिल!

Hema Gupta July 4, 2025

Eng vs Ind 2nd Test: बर्मिंघम टेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के पक्ष में रहा। कप्तान शुभमन गिल की ऐतिहासिक दोहरी शतकीय पारी और रवींद्र जडेजा के साथ मजबूत साझेदारी के दम पर भारत ने पहली पारी में 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत लड़खड़ा गई और स्टंप्स तक उसके 3 विकेट गिर चुके है। आज इंग्लैंड वहीं से पारी की शुरुआत करेगी। यह मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरु होगा।

Read More: Benefits of Jackfruit: कटहल से मिलते हैं गजब के फायदे, लेकिन ज्यादा खाने से हो सकते हैं नुकसान!

भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन…

बर्मिंघम टेस्ट की शुरुआत में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 87 रन की उम्दा पारी खेली। इसके बाद शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए पहले दिन ही शतक लगाया और जडेजा टेस्ट में 23 फिफ्टी पूरी की। भारतीय टीम ने पहली पारी में 587 रन स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसके 3 विकेट महज 77 रन पर गिर चुके थे।

Stumps on Day 2 in Edgbaston!

End of a tremendous day with the bat and ball for #TeamIndia 🙌

England 77/3 in the first innings, trail by 510 runs

Scorecard ▶️ https://t.co/Oxhg97g4BF#ENGvIND pic.twitter.com/GBKmE34pgM

— BCCI (@BCCI) July 3, 2025

भारत की ओर से आकाश दीप ने 2 और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया। अब इंग्लैंड की टीम 510 रन से पीछे है।

शुभमन ने दोहरा शतक बनाकर रचा नया इतिहास…

भारत की पहली पारी के हीरो रहे कप्तान शुभमन गिल, जिन्होंने 269 रन की बेमिसाल पारी खेली। यह टेस्ट में उनका पहला दोहरा शतक है और उन्होंने इसे उस समय जड़ा जब टीम 211 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी। शुभमन ने पहले रवींद्र जडेजा के साथ 203 रन और फिर वॉशिंगटन सुंदर के साथ सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोहरा शतक लगाने के बाद गिल ने एग्रेसिव सेलिब्रेशन किया। और दर्शकों ने शुभमन के आउट होने के बाद स्टैंडिंग ओवेशन दी।

It’s Tea on Day 2 of the 2nd Test! #TeamIndia power along to 564/7, with captain Shubman Gill marching to 2⃣6⃣5⃣ 👌 👌

Third session of the Day to begin 🔜

Updates ▶️ https://t.co/Oxhg97g4BF#ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/2nkCZjO2x2

— BCCI (@BCCI) July 3, 2025

भारत का इंग्लैंड में 18 साल बाद 500+ स्कोर…

यह पहली बार है जब टीम इंडिया ने इंग्लैंड की धरती पर 18 साल बाद 500 रन से अधिक का स्कोर बनाया है। इससे पहले 2007 में भारत ने ऐसा किया था।

Breathing Fire! 🔥

Cracker of a start with the ball from #TeamIndia! 👌👌

Akash Deep strikes on successive deliveries 👏 👏

England 2 down.

Updates ▶️ https://t.co/Oxhg97g4BF#ENGvIND pic.twitter.com/VZlvqcz0JQ

— BCCI (@BCCI) July 3, 2025

शुभमन ने गावस्कर, तेंदुलकर, कोहली को छोड़ा पीछे…

शुभमन गिल ने इस दोहरे शतक के साथ कई दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ डाले:

सुनील गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड (221 रन, 1979 द ओवल) टूट गया।

सचिन तेंदुलकर का एशिया के बाहर बेस्ट स्कोर (241 रन, सिडनी 2004) भी पीछे छूट गया।

विराट कोहली का बतौर कप्तान बेस्ट स्कोर (254*, पुणे 2019) भी अब गिल के नाम है।

शुभमन अब एशिया के बाहर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले एशियन कप्तान भी बन चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के मारवान अटापट्टू (249 रन) को पीछे छोड़ा।

From 200 to 269!

Edgbaston stood & applauded a marathon knock from the #TeamIndia Captain #ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/mx7auRX493

— BCCI (@BCCI) July 3, 2025

कम उम्र में दो फॉर्मेट में दोहरे शतक का अनोखा रिकॉर्ड…

गिल 25 साल की उम्र में ही वनडे और टेस्ट—दोनों फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 32 साल में यह उपलब्धि हासिल की थी।

शुभमन बने टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले छठे भारतीय कप्तान…

शुभमन गिल अब टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले छठे भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले ये उपलब्धि पाने वाले कप्तान हैं:

मंसूर अली खां पटौदी – 203 रन – 1 डबल सेंचुरी

सुनील गावस्कर – 205 रन – 1 डबल सेंचुरी

सचिन तेंदुलकर – 217 रन – 1 डबल सेंचुरी

महेंद्र सिंह धोनी – 224 रन – 1 डबल सेंचुरी

विराट कोहली – 254 रन- 7 बार लगाई डबल सेंचुरी

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड प्लेइंग-11

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।

भारत प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: liquor sales monitoring Bhopal: भोपाल में शराब बिक्री पर अब सख्त निगरानी,हर बोतल पर होगी ‘ट्रैक एंड ट्रेस’
Next: Katni industrialist Ajay Ghai suicide: कटनी के उद्योगपति अजय गेई ने की आत्महत्या, रिवॉल्वर से सिर में मारी गोली

Related Stories

जगन्नाथ मंदिर खजाना
  • Top Story
  • देश-विदेश

48 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का खजाना,  RBI की निगरानी में 25 मार्च से गिनती

Narendra Singh March 4, 2026
मार्केट
  • Top Story
  • फाइनेंस

होली पर ईरान-इजराइल वॉर ने बिगाड़ा बाजार का मूड,  झटके में 9 लाख करोड़ स्वाहा

Narendra Singh March 4, 2026
दुबई में अटैक
  • Top Story
  • देश-विदेश

Iran Israel war: दुबई में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, तेहरान-बेरूत पर इजराइली बमबारी तेज

Narendra Singh March 4, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: की प्रभारी लाइन अटैच,जानें पूरा मामला
  • Tips For Happy Holi: होली की शुभकामनाएं देते हुए भूलकर न लगाएं ये रंग!
  • दौसा होली पर 2 गुटों में संघर्ष, 4 महिलाओं सहित 7 लोग घायल
  • मुख्यमंत्री निवास में बिखरे रंग: CM डॉ मोहन ने आम लोगों के साथ खेली होली
  • Bihar Sun Temple: सूर्य भगवान का ऐसा मंदिर जहां कुष्ठ रोग से मिलती है मुक्ति!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.