Shootout in Panjhanheri village: कनखल थाना क्षेत्र के नूरपुर पंजनहेड़ी गांव में खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें पुलिस ने भाजपा नेता चाचा-भतीजे और मातृसदन के संत सहित 6 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया है.

हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है
वहीं पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले अतुल चौहान को गिरफ्तार कर लिया . बता दें की कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.
वहीं दूसरी तरफ घायलों का एम्स ऋषिकेश में उपचार जारी है. हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
चौहान पक्ष के बीच में खूनी संघर्ष
पुलिस ने बताया की नूरपुर पंजनहेड़ी में जमालपुर-जियापोता मार्ग पर बने उषा टाउनशिप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान और भाजयुमो के पूर्व महामंत्री नेता अतुल चौहान पक्ष के बीच में खूनी संघर्ष हो गया था.
दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया
Shootout in Panjhanheri village: जहा मारपीट के दौरान अतुल चौहान ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी थी. जिसके बाद गोली अमित चौहान के भाई सचिन चौहान व कृष्णपाल को लगी. और दोनों को घायल हो गए, जिसके बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया था.
कनखल थाने पहुंचकर सरेंडर
सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करने के बाद अतुल चौहान ने फिर कनखल थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था.
अतुल ने वीडियो में कहा था कि उन पर जानलेवा हमला किया गया तो सेल्फ डिफेंस में उन्होंने लाइसेंसी असलाह से गोली चलाई.
मामले की जांच की जा रही है
आरोप है कि अपने वाहन खड़े करने के बाद अतुल चौहान व तरुण चौहान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी.
Shootout in Panjhanheri village: थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है।
