shoaeib bobby murder: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर गैंगवार की खूनी वारदात सामने आई है। कुख्यात माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी शूटर रहे शोएब बॉबी की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी।
shoaeib bobby murder: बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां
घटना देर रात की बताई जा रही है, जब शोएब बॉबी किसी निजी काम से बाहर निकला हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाशों ने उसे चारों ओर से घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 15 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से कई गोलियां सीधे उसके शरीर में लगीं। गंभीर रूप से घायल शोएब बॉबी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
फायरिंग की आवाज सुनकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
3 लोगों को उठाया
देर शाम शोएब उर्फ बॉबी का पोस्टमॉर्टम हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसके शरीर पर 4 गोलियां लगी हैं। एक जबड़े में, दूसरी दाएं हाथ, तीसरी सीने में और एक गोली पैर पर लगी। शोएब की कार में भी 5 गोलियां लगी हैं। एक बोनट, 3 शीशों में और एक ड्राइवर साइड के गेट पर।
फोरेंसिक रिपोर्ट्स में सामने आया कि 9 mm, 32 बोर पिस्टल से गोलियां चलाई गईं। हत्या क्यों की गई? ये अब तक सामने नहीं आ पाया है। पुलिस ने खुलासे के लिए 7 टीमें बनाई। बाराबंकी SOG टीम ने शुक्रवार रात को लखनऊ से 3 लोगों को उठाया।
3 दिन से रेकी कर रहे थे आरोपी
SP अर्पित विजयवर्गीय ने बताया, CCTV से पता चला है कि कचहरी में शोएब की पिछले 3 दिन से तीन-चार लड़के रेकी कर रहे थे। STF की मामले की जांच में जुट गई है। पत्नी शाजिया ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
वकीलों ने किया हंगामा
इलाके में तनाव को देखते हुए इलाके में 100 से ज्यादा पुलिसवाले तैनात हैं। वारदात के बाद शोएब का वकील उसके साथी वकीलों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। फिर बस अड्डे के सामने जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ता देख SP ने वकीलों के प्रतिनिधिमंडल को कार्यालय बुलवाकर समझाया। वकीलों ने प्रार्थना पत्र देकर 48 घंटे में बॉबी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।
Also Read-उत्तरप्रदेश की 5 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एक साथ आया मेल
shoaeib bobby murder: बड़ी संख्या में कारतूस के खोखे बरामद
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शोएब बॉबी कई आपराधिक मामलों में नामजद आरोपी था और जेलर हत्याकांड में मुख्य आरोपियों में शामिल रहा है। हाल ही में उसके जेल से बाहर आने की जानकारी भी सामने आई है। शुरुआती जांच में इस हत्या को पुरानी रंजिश और आपसी गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। मौके से बड़ी संख्या में कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं।
