Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • शिवनवरात्रि का तीसरा दिन: भस्म आरती में राजा स्वरूप में बाबा महाकाल का श्रंगार
  • मध्य प्रदेश
  • सनातन

शिवनवरात्रि का तीसरा दिन: भस्म आरती में राजा स्वरूप में बाबा महाकाल का श्रंगार

Narendra Singh February 8, 2026

shivratri bhasma aarti ujjain: शिवनवरात्रि के पावन पर्व पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान अलौकिक दृश्य देखने को मिला. सुबह ठीक चार बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले, गर्भगृह से उठती घंटियों और वैदिक मंत्रों की गूंज ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। खास बात यह रही कि शिवनवरात्रि के संयोग ने इस भस्म आरती को और भी विशेष बना दिया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

shivratri bhasma aarti ujjain: बाबा महाकाल का पंचामृत से अभिषेक

पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने सबसे पहले गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक हुआ और दूध, दही, घी, शक्कर व फलों के रस से बने पंचामृत से स्नान कराया गया. पहले घंटाल की ध्वनि के साथ “हरि ओम” का उद्घोष हुआ, और उसी पल पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबता चला गया।

Also Read-दूल्हा बनेंगे बाबा महाकाल, उज्जैन में 10 दिन तक चलेगी भव्य  शिव नवरात्रि

shivratri bhasma aarti ujjain: भांग, चंदन और त्रिपुंड से दिव्य श्रृंगार

कपूर आरती के पश्चात बाबा महाकाल के मस्तक पर भांग, चंदन और त्रिपुंड अर्पित किया गया। इस दौरान कई श्रद्धालु पल भर को मोबाइल नीचे रखकर सिर्फ उस दृश्य को आंखों में कैद करते दिखे.  श्रृंगार पूर्ण होने के बाद ज्योतिर्लिंग को विशेष वस्त्र से ढककर भस्म रमाई गई। यही वह क्षण माना जाता है, जब महाकाल की असली पहचान सामने आती है।

भस्म के बाद राजा स्वरूप में महाकाल

भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल को भांग, ड्रायफ्रूट, चंदन, आभूषण और सुगंधित पुष्पों से राजा स्वरूप में सजाया गया. शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और मोगरा-गुलाब से बनी पुष्पमालाओं ने बाबा के स्वरूप को और दिव्य बना दिया। मंदिर में मौजूद भक्तों का कहना था कि ऐसा लग रहा था मानो भगवान निराकार से साकार रूप में सामने खड़े हों।

Also Read-Shiv Navratri Utsav 2026: उज्जैन में इस साल कुछ इस तरह मनाई जाएगी शिव नवरात्रि…

भोग, भीड़ और आस्था का संगम

भस्म आरती के दौरान फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। शिवनवरात्रि के कारण तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में दिखने लगीं. महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित करने की परंपरा इस बार भी निभाई गई। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल साकार दर्शन देते हैं, और यही विश्वास हर साल लाखों भक्तों को उज्जैन खींच लाता है। शिवनवरात्रि की यह भस्म आरती सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था और अनुभव का ऐसा संगम है, जो हर बार उज्जैन की धरती पर नई अनुभूति छोड़ जाता है।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP बीजेपी ने घोषित किए 62 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी, भोपाल से ग्वालियर तक नई जिम्मेदारियां
Next: मुख्यमंत्री भगवंत मान को केंद्र सरकार की तरफ से नीदरलैंड दौरे के लिए नहीं मिली इजाजत

Related Stories

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
Holika Dahan 2026 Date
  • सनातन

Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…

Hema Gupta March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.