सब्जियों के भाव गिरने पर सरकार उठाएगी नुकसान

MP NEWS: छोटे किसानों को नुकसान से बचाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है.उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक योजना बनाई है।
MP NEWS: केंद्र सरकार ने बनाई योजना
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है.उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक योजना बनाई है। जिसमें प्याज, टमाटर और आलू के दाम गिरते हैं तो किसान को नुकसान होता है, इसलिए आईसीएआर लागत पर 50 फीसदी मुनाफा जोड़कर मॉडल रेट तय करेगा। बाजार रेट और मॉडल रेट का अंतर किसानों को दिया जाएगा, केन्द्र सरकार और राज्य सरकार 50-50 प्रतिशत नुकसान वहन करेंगे।
MP NEWS: प्याज के एक्सपोर्ट से हटाया गया प्रतिबंध
शिवराज सिंह ने कहा कि, प्याज के एक्सपोर्ट से प्रतिबंध हटाया गया है, एक्सपोर्ट शुल्क 40% से घटाकर 20% किया गया है। जिससे प्याज के दामों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि, पाम ऑयल मलेशिया, इंडोनेशिया से जीरो पर्सेंट ड्यूटी पर आयात किए जाते थे, इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 27.5% की गई है ताकि किसान को सोयाबीन के ठीक दाम मिल सके।
MP NEWS: सोयाबीन पर भी लिया फैसला
सोयाबीन की एमएसपी 4 हजार 892 रुपए है, केन्द्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार को अनुमति दी है कि वह एमएसपी पर सोयाबीन खरीदें। इसके साथ ही सोयाबीन में नमी की सीमा को 12% से बढ़ाकर 15% करने का फैसला किया गया है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं ताकि महाराष्ट्र में सोयाबीन खरीदी में कोई दिक्कत न हो।
