सोयाबीन एमएसपी पर खरीदी को 12 घंटे में दी मंजूरी
सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी की अनुमति मिलने से लंबे समय से आंदोलन कर रहे किसानों को राहत मिली है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोयाबीन की MSP पर खरीदी की मंजूरी दे दी है। मंत्री ने कहा कि कृषि और किसानों का कल्याण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में शामिल है, और किसानों की मेहनत की पूरी कीमत चुकाई जाएगी।

भोपाल में, मध्यप्रदेश के किसान लंबे समय से सोयाबीन की MSP पर खरीदी की मांग कर रहे थे। अब उन्हें राहत मिली है, क्योंकि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पर मंजूरी दे दी है। यह पूरी मंजूरी मात्र चौबीस घंटे में मिली। एक दिन पहले, शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मध्यप्रदेश सरकार के प्रस्ताव के तुरंत बाद सोयाबीन की MSP पर खरीदी की अनुमति दे दी जाएगी। रात को जैसे ही डॉ. मोहन यादव की सरकार का प्रस्ताव प्राप्त हुआ, कृषि मंत्री ने उसे स्वीकृति दे दी।
इस प्रक्रिया में केवल बारह घंटे लगे। शिवराज सिंह चौहान ने पहले ही स्पष्ट किया था कि मध्यप्रदेश सरकार की ओर से प्रस्ताव मिलने पर केंद्र सरकार सोयाबीन की MSP पर खरीदी कराएगी। उनकी इस घोषणा के बाद कैबिनेट की बैठक में सोयाबीन की MSP पर 4,892 रुपए प्रति क्विंटल की कीमत का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया। रात में भेजे गए इस प्रस्ताव को सुबह ही मंजूरी मिल गई।
मध्यप्रदेश में सोयाबीन की MSP पर खरीदी को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार चल रहा था, विशेषकर मालवा-निमाड़ क्षेत्र में। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर समर्थन किया और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंदसौर में किसान न्याय यात्रा के दौरान आंदोलन शुरू किया।

Shivraj Singh Soybean Purchased at MSP IN MP
