
BJP National President: खबर दिल्ली से है जहां विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही भारतीय जनता पार्टी ने अपना अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बतादें की बीजेपी और RSS इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं, और अनुमान है कि 10 से 20 मार्च के बीच पार्टी के नए अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। इस दौड़ में कई नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें शिवराज सिंह चौहान,र्मेंद्र प्रधान, जी. किशन रेड्डी, बीएल संतोष, अर्जुन राम मेघवाल और मनोहर लाल खट्टर शामिल हैं।
शिवराज सिंह चौहान को प्रबल दावेदार माना जा रहा है
हालांकि, शिवराज सिंह चौहान को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। बतादें की मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज की लोकप्रियता और मृदुभाषी व्यक्तित्व को देखते हुए उन्हें बीजेपी और RSS दोनों की पहली पसंद माना जा रहा है। उनके पास हिंदी बेल्ट में मजबूत फैन फॉलोइंग भी है, विशेषकर आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए।
बीजेपी दलित या OBC चेहरा भी तलाश रही है
बीजेपी और RSS साउथ इंडिया से भी नए अध्यक्ष पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि पिछले 20 सालों में कोई दक्षिण भारतीय नेता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना है। दक्षिण भारत में बीजेपी का जनाधार बढ़ाने के लिए वहां से किसी नेता को अध्यक्ष बनाने पर मंथन किया जा रहा है। इसके अलावा, पार्टी में किसी दलित या OBC वर्ग के नेता को अध्यक्ष बनाने की संभावना भी जताई जा रही है।
Read More:- Highest cancer death : चीन, अमेरिका और भारत में दुनिया में कैंसर से सबसे ज्यादा मौत
रेस में प्रमुख नाम नेताओं के नाम…
शिवराज सिंह चौहान, एमपी
शिवराज सिंह चौहान 6 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं और 4 बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनकी ‘लाडली बहना योजना’ ने विधानसभा चुनाव में बड़ा प्रभाव डाला। उन्होंने 13 साल की उम्र में RSS से जुड़कर अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था, और 2005 में वे मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे थे।
धर्मेंद्र प्रधान,ओडिशा
मौजूदा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा से आते हैं और बीजेपी के साइलेंट वॉरियर माने जाते हैं। प्रधान की पार्टी और संगठन दोनों में मजबूत पकड़ है, और उनका राजनीतिक करियर ABVP से शुरू हुआ था।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
जी. किशन रेड्डी,तेलंगाना
जी. किशन रेड्डी तेलंगाना से सांसद और केंद्रीय मंत्री हैं। वे बीजेपी के पुराने और भरोसेमंद नेताओं में शुमार होते हैं। उनका नाम भी अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में है।
बीजेपी के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनके कार्यकाल को 6 महीने बढ़ा दिया गया था। अब, पार्टी को अगले अध्यक्ष का चुनाव जून 2024 तक करना होगा।
BJP National President: पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी नए अध्यक्ष के लिए कई रणनीतिक विकल्पों पर विचार कर रही है, और आगामी दिनों में इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।