Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Shivpuri: मौत से सामना,स्टेशन पर मालगाड़ी के सामने बैठी बुजुर्ग महिला, जीआरपी जवान और ट्रॉलीमैन ने बचाई जान
  • मध्य प्रदेश

Shivpuri: मौत से सामना,स्टेशन पर मालगाड़ी के सामने बैठी बुजुर्ग महिला, जीआरपी जवान और ट्रॉलीमैन ने बचाई जान

Narendra Singh October 4, 2025

शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला ने मालगाड़ी के सामने आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन समय पर पहुंचे जीआरपी जवान और रेलवे ट्रॉलीमैन ने जान जोखिम में डालकर उसे ट्रैक से बाहर खींच लिया। यह पूरी घटना प्लेटफॉर्म पर लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई।

कुछ ही सेकेंड में हो सकती थी मौत

घटना शुक्रवार दोपहर 2:10 बजे की है। अशोकनगर जिले के मुंगावली की रहने वाली सरजू बाई (65) पति स्व. भगवान सिंह राजपूत प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर थीं। अचानक वह पटरियों पर उतर गईं और सामने से आती मालगाड़ी को देखकर वहीं बैठ गईं। जैसे ही ट्रेन नजदीक आई, महिला उठकर खड़ी हो गईं।इस दौरान भीड़ में मौजूद लोग चिल्लाने लगे। उसी समय जीआरपी थाने के प्रधान आरक्षक जसवंत यादव और रेलवे ट्रॉलीमैन दिनेश गौतम ने बिना देर किए दौड़ लगाई और महिला को खींचकर ट्रैक से बाहर निकाल लिया। उस समय ट्रेन कुछ ही कदम दूर थी।

Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो बदलाव घर के वास्तु में करें छोटा सा

अकेलेपन की वजह से उठाया कदम

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अकेलेपन से गुजर रही थीं। उनके पति और तीन में से दो बेटों की मौत हो चुकी है। एक बेटा इंदौर में रहता है और बेटी की शादी हो चुकी है। घर में अकेली रह जाने के कारण मानसिक तनाव में थीं और इसी वजह से आत्महत्या का प्रयास किया।

जीआरपी ने समझाया, परिजनों को सौंपा

घटना के बाद जीआरपी थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी ने महिला को ढांढस बंधाया और समझाइश दी। बाद में महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। जीआरपी टीम ने उन्हें अशोकनगर जिले के मुंगावली पहुंचाया और वार्ड-5 के पार्षद बाबूलाल को सौंप दिया।

लोगों ने की जीआरपी की तारीफ

वहीं स्थानीय लोगों ने प्रधान आरक्षक जसवंत यादव और ट्रॉलीमैन दिनेश गौतम की तत्परता और बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने बताया कि घटना ने न सिर्फ रेलवे सुरक्षा कर्मचारियों की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाया, बल्कि यह भी बताया कि थोड़ी सी तत्परता किसी की जिंदगी बदल सकती है।

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Balod: देवर का कातिल इश्क, भाभी को शराब पिलाई, शादी का दबाव बनाया, इनकार पर मार डाला
Next: पत्नी ने की बेवफाई, चार बच्चों के साथ यमुना में कूदा पति

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.