Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • Shivpuri: नकली घी में बना भंडारे का प्रसाद खाने से 250 लोग बीमार, कई लोग अस्पताल में भर्ती
  • मध्य प्रदेश

Shivpuri: नकली घी में बना भंडारे का प्रसाद खाने से 250 लोग बीमार, कई लोग अस्पताल में भर्ती

Narendra Singh September 1, 2025

Shivpuri Food Poisoning: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस तहसील के मोहराई गांव में गणेश उत्सव के अवसर पर आयोजित भंडारे में हलवा प्रसाद के रूप में परोसा गया। लेकिन यह हलवा किसी आशीर्वाद से कम और जहर से ज़्यादा साबित हुआ।हलवा खाने के बाद करीब 250 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई, जिसमें उल्टी और दस्त के लक्षण पाए गए। कुछ की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

प्रसाद में बंटा नकली घी से बना हलवा

दरअसल, शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील के मोहराई गांव में भंडारे में देसी घी से बना हुआ हलवा प्रसाद के रूप में परोसा गया. जिस घी में प्रसाद बना था उसका डिब्बा सामने आया. घी के इस डिब्बे पर साफ तौर पर लिखा है कि ये घी इंसानों के खाने के योग्य नहीं है. इसके बावजूद इस घी से हलवा बनाकर परोसा गया.

250 से ज्यादा लोग बीमार

हलवा खाने के बाद करीब 250 ग्रामीण बीमार पड़ गए. सभी मरीजों में उल्टी-दस्त की शिकायत सामने आई. हालांकि कुछ लोगों की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर, गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों का इलाज करना शुरू किया.

रात को मचा कोहराम, आधे घंटे में बिगड़ी हालत

जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात गणेश उत्सव के दौरान एक भंडारे में यह नकली घी से बना हुआ हलवा प्रसाद के रूप में  परोसा गया था. भंडारे के आधे घंटे बाद गांव में हड़कंप मचा गया. दरअसल, हलवा खाने के महज आधे घंटे बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ गई और करीब ढाई सौ लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए.

कई मरीज अस्पताल में भर्ती

मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम और एसडीएम मौके पर पहुंचे और सभी को उपचार किया गया. साथ ही घी और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए. राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही, लेकिन कुछ मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया है.

घी और खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच में

कोलारस एसडीएम अनूप शर्मा ने बताया कि हम स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि जो घी उपयोग किया गया था, वह पूरी तरह से इंसानों के खाने योग्य नहीं था. घी का डिब्बा दिखाकर हमने ग्रामीणों को बताया. इसे संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. नकली घी का सैंपल लिया गया है. उन्होंने बताया कि जिम्मेदारों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी. किसी मरीज की हालत गंभीर नहीं है… लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर हमने स्वास्थ्य टीम को निगरानी के रूप में गांव में रखा हुआ है.

Read More :- मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती!

Watch Now :- साल में एक बार खुलता है राधा रानी का मंदिर

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MAIHAR: मौत का संदूक: घर से गायब हुई महिला की घर में ही मिली लाश
Next: Maheshwari Sarees: सचिन तेंदुलकर फैमिली संग पहुंचे महेश्वर, महेश्वरी साड़ियों की बुनाई देख बोले- “कला काबिल-ए-तारीफ है”

Related Stories

इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश

इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस

Rohan Umak March 2, 2026
MP DA Hike 58%
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता

himani Shrotiya March 2, 2026
सीएम डॉ मोहन यादव ने लिया एक्शन
  • मध्य प्रदेश

क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित

divya mistry March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.