Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • Shivpuri: कुएं में डूबने से तीन युवकों की मौत, दो इकलौते बेटों की गई जान
  • मध्य प्रदेश

Shivpuri: कुएं में डूबने से तीन युवकों की मौत, दो इकलौते बेटों की गई जान

Narendra Singh August 31, 2025

रविवार को शिवपुरी जिले में दर्दनाक हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में दो युवक अपने-अपने परिवारों के इकलौते बेटे थे, जिनकी मौत से गांवों में शोक की लहर है।

पहली घटना: मल्हावनी गांव में दो दोस्तों की डूबकर मौत

यह घटना पिछोर अनुविभाग क्षेत्र के मल्हावनी गांव की है, जहाँ 22 वर्षीय अरविंद पाल और 18 वर्षीय रोहित रजक रविवार को जंगल की ओर भैंसें चराने गए थे। गर्मी से राहत पाने के लिए वे एक पुराने कुएं में नहाने के लिए उतरे। बताया जा रहा है कि कुआं करीब 30 फीट गहरा था और पानी से भरा हुआ था। कुएं में उतरने के लिए उन्होंने एक लोहे के तार का सहारा लिया था, जो अचानक टूट गया।ग्रामीणों के अनुसार, अरविंद को तैरना आता था, लेकिन रोहित को नहीं।

जब रोहित डूबने लगा तो उसने घबराकर अरविंद को पकड़ लिया और दोनों गहराई में समा गए। एक बच्चे ने यह घटना देखी और शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुँचे।लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद अरविंद और फिर रोहित का शव कुएं से निकाला गया।इस घटना ने गांव को झकझोर कर रख दिया है, विशेषकर रोहित रजक का परिवार, क्योंकि वह उनका इकलौता बेटा था।

दूसरी घटना: नगरा गांव के पास 17 वर्षीय किशोर की मौत

दूसरी घटना पोहरी थाना क्षेत्र के नगरा गांव के पास हुई, जहाँ 17 वर्षीय अंकेश चिढ़ार अपने दोस्तों के साथ कुएं में नहाने गया था। अंकेश झिरी गांव का निवासी था। उसे तैरना नहीं आता था, फिर भी वह तैरना सीखने के इरादे से पानी में उतर गया। लेकिन कुएं की गहराई ज्यादा होने के कारण वह डूब गया।एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें अंकेश रस्सी के सहारे कुएं में नहाते नजर आ रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही गोताखोर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। चार घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला गया।अंकेश भी अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं। बेटे की मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

दोनों घटनाओं की सूचना पर मायापुर और पोहरी पुलिस मौके पर पहुँची। दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

गांवों में शोक और चिंता का माहौल

तीन युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। दो परिवारों के इकलौते बेटों के चले जाने से हालात और भी ज्यादा दर्दनाक हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षित कुओं के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने, और तैराकी सीखने के लिए सुरक्षित विकल्प देने की मांग की है।

Read More :- मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती!

Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त – क्या जिम्मेदार वही !

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Why Breakups Happen: आखिर क्यों होते हैं ब्रेकअप? जानिए रिश्तों के टूटने की असली वजहें…
Next: INDORE: भोपाल हाईवे पर मिला गैंगस्टर सलमान लाला का शव, पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार

Related Stories

सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

मोहन कैबिनेट में किसानों को 27,746 करोड़ का मेगा तोहफा

divya mistry March 2, 2026
Morena TI Birthday
  • मध्य प्रदेश

मुरैना में TI के चोर के साथ मनाया जन्मदिन, थाने में आरोपी के कंधे पर बैठकर नाचे

himani Shrotiya March 2, 2026
ujjain mahakal aarti ticket controversy: श्रद्धालुओं में नाराज़गी
  • मध्य प्रदेश

महाकाल में अब हर आरती का दाम तय, श्रद्धालुओं में नाराज़गी

Narendra Singh March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे
  • पंजाब CM मान ने भाजपा को बताया ‘तानाशाही शासन’, बोले, “2027 में 100 सीटों का है लक्ष्य”
  • IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच
  • गंगापुर में 3 बच्चों के मिले शव, मां लापता
  • अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.