रुद्राक्ष की माला, रजत मुकुट से बाबा महाकाल का श्रृंगार

Shivanavratri-2025:- भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद पण्डे पुजारियों ने दूध,दही,घी,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। कपूर आरती के बाद भगवान के मस्तक भगवान महाकाल को त्रिपुंड, त्रिनेत्र, भांग, चन्दन और कमल के फूल की माला अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार किया।
Read More:- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर होने जा रहा है महासंयोग
बाबा महाकाल का राज स्वरुप में दर्शन
भस्म अर्पित करने के पश्चात, भगवान महाकाल को ड्रायफ्रूट के साथ भोग अर्पित कर कर्पूर आरती की गई। शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की। मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प धारण किये भगवान महाकाल ने। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
Shivanavratri-2025 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद
Shivanavratri-2025: भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।
