सावन के आखिरी सोमवार को भक्ति में रमें नज़र आए बाबा के भक्त
Sawan Monday Ujjain: सावन के आखिरी सोमवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आस्था का जनसैलाब देखने को मिला तड़के 2:30 बजे बाबा के पट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर बम-बम भोले की जयकारों से गूंज उठा। भक्तों की लम्मी कतारे भगवान शिव के दर्शन को लालायित दिखें। सुबह से ही भक्तों का हुजूम प्रदेश भर के शिवालयों में भोले की उपासना के लिए लगभग हर शहर में दिखाई दिया ।
भगवान महाकाल ने भक्तों दर्शन दिए

विशेष भस्म आरती से पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर भस्म रमाई गई। पंचामृत अभिषेक पूजन कर भगवान महाकाल का भांग चंदन और आभूषणों से राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया। जिसके बाद भक्तों ने चलित भस्म आरती के दर्शन किए जिनके पहले से स्थान बुक थे उन्होंने नंदी हॉल मे बैठकर भस्मारती का देखि।


दोपहर को ही 2 लाख लोगों ने किए दर्शन
दोपहर तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके थे। इससे पहले श्रावण माह के
- पहले सोमवार पर 2.5 लाख,
- दूसरे पर 3 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे।
- तीसरे सोमवार को 4 लाख लोग पहुंचे थे।
- आखिरी सोमवार को 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है ।
शाम को भक्तों का हाल लेने पहुंचे भगवान
शाम होते ही बाबा ने अपनी प्रजा के हाल जानने के लिए मंदिर से निकल कर भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर परिसर से भगवान महाकाल की सवारी निकाली गई। मंदिर के सभा मंडप में भगवान की पालकी का पूजन किया गया। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने पालकी में विराजित भगवान को सलामी दी।
उमा-महेश के रूप में नंदी रथ पर निकले भगवान
पालकी में श्री महाकालेश्वर श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में, गरुड रथ पर श्री शिव तांडव प्रतिमा, नंदी रथ पर श्री उमा-महेश जी स्वरूप में दर्शन देने निकले। सवारी में पुलिस, होमगार्ड और मंदिर प्रशासन के जवानों के बैंड ने भगवान का गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। कई श्रद्धालुओं के इस विहंगम दृश्य को देख नेत्र सजल हो गए ।
मंदसौर के पशुपतिनाथ की निकली शाही सवारी
Sawan Monday Ujjain: मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ की भव्य सवारी निकाली गई जिसमें भगवान ने हाथी पर सवार होकर प्रजा के हाल जाने । भक्त भोले की यात्रा में नाचते झूमते नजर आए। सभी भक्तों को का उत्साह देखने को मिला ।
देखिए भव्य यात्रा की कुछ झलकियां…

मंदसौर यात्रा…


