Shilpa Shetty Viral Video: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपना 50वां जन्मदिन क्रोएशिया के हवार आइलैंड स्थित एक रेस्टोरेंट में परिवार के साथ मनाया। इस दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शिल्पा शेट्टी एक विदेशी महिला से बहस करती नजर आ रही थीं। वीडियो में उनके पति राज कुंद्रा भी दिखाई दे रहे थे, जो चिल्लाकर कह रहे थे, “तुम जानते नहीं हो हम कौन हैं।” इस घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी।
Read More: Katy Perry Concert Viral Video: फैन के मंच पर चढ़ने से असहज हुईं सिंगर, वीडियो हुआ वायरल…
घटना का वीडियो वायरल…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ क्रोएशिया के एक रेस्टोरेंट में मौजूद हैं, जहां उनकी कुछ विदेशी मेहमानों से तीखी बहस होती है। वीडियो में शिल्पा टेबल के पास खड़ी नजर आ रही हैं और सामने बैठे लोगों से बहस कर रही हैं। वहीं एक विदेशी महिला भी तेज आवाज में जवाब देती है और उन्हें चिल्लाकर बात करने पर टोका जाता है।
View this post on Instagram
वीडियो में एक महिला की आवाज भी सुनाई देती है, जो कहती है, “चुप हो जाओ, हम तुम्हें नहीं सुनना चाहते।” हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह आवाज शिल्पा की है या उनकी बहन शमिता शेट्टी की।
‘क्या तुम्हें पता नहीं हम कौन हैं?’ – राज कुंद्रा
पत्नी शिल्पा शेट्टी को बहस में उलझा देख राज कुंद्रा भी गुस्से में आ गए और कथित तौर पर ऊंची आवाज में कहा – ‘क्या तुम्हें पता नहीं हम कौन हैं?’ यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसका वीडियो माधवन बत्रा नाम के एक यूज़र ने अपने अकाउंट से शेयर किया, जो दावा करते हैं कि वे उसी समय मौके पर मौजूद थे।
View this post on Instagram
राज कुंद्रा ने बताई बहस की वजह…
इस वायरल वीडियो के बाद, राज कुंद्रा ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और घटना की सच्चाई सामने रखी। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया गया कि एक साल पहले शिल्पा के जन्मदिन के लिए उन्होंने रेस्टोरेंट में टेबल की एडवांस बुकिंग करवाई थी। जब वे परिवार के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उनकी टेबल किसी अन्य ग्रुप को दे दी गई है, और यह डबल बुकिंग की गलती बताई गई।

राज ने कहा कि, एक रेस्टोरेंट के मालिक के रूप में यह स्थिति बेहद निराशाजनक थी, खासकर तब जब उनके बुजुर्ग माता-पिता, सास और 20 मेहमान इंतजार कर रहे थे। जब उन्होंने अपनी नाराजगी जताई, तो उन्हें चुप रहने को कहा गया, जिससे उनकी नाराजगी और बढ़ गई। राज ने यह भी कहा कि एक साल की तैयारी में रेस्टोरेंट प्रबंधन की जवाबदेही न होना बेहद निराशाजनक था।

वायरल वीडियो और सोशल मीडिया प्रतिक्रियाएं…
इस वीडियो पर लोगों के तरह – तरह के रिएक्शन सामने आ रहें है, एक यूजर ने लिखा कि- “शिल्पा शेट्टी एक बहुत अच्छी इंसान हैं और आप बैग्राउंड में भी देख सकते हैं कि कैसे विदेशियों ने उन्हें परेशान किया लेकिन फिर भी उन्होंने अपना संयम और गरिमा बनाए रखी। सिर्फ इसलिए कि वह यहां एक सेलिब्रिटी हैं इसका मतलब यह नहीं है कि वह इस स्थिति में दोषी हैं, दोनों पक्षों की बात सुनो”। एक ने लिखा कि-“These people who hide their face , flex n managed to malign Indians outside our country”, एक ने लिखा कि- “Already so much noise ..that girl has problem with Indians only I guess”, एक ने लिखा कि- “Can’t believe the story just by watching some video. Shilpa is there but I don’t see her arguing. So I call BS on this”।
