Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Shilpa Shetty Fraud Case: शिल्पा शेट्टी पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, EOW जांच जारी!
  • एंटरटेनमेंट

Shilpa Shetty Fraud Case: शिल्पा शेट्टी पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, EOW जांच जारी!

Hema Gupta October 7, 2025

Shilpa Shetty Fraud Case: बॉलीवुड के फेमस और फिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं, कभी अपने फिटनेस और लुक के चलते तो कभी पति राज कुंद्रा की वजह से, हाल हि में एक्ट्रेस 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में चर्चाओं में बनी हुईं हैं, जिसके चलते EOW (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) ने मुंबई में उनके घर पर साढ़े 4 घंटे तक पूछताछ की।

Read More: Pawan Singh Wife Viral Video: भोजपुरी एक्टर की पत्नी ने अपार्टमेंट पहुंचकर किया हंगामा, वायरल हुआ वीडियो…

इस दौरान उनके पति राज कुंद्रा समेत कुल 5 लोगों के बयान दर्ज किए गए। अधिकारियों ने लेन-देन और संबंधित कंपनियों की पूरी जानकारी ली।

राज कुंद्रा का बयान…

राज कुंद्रा से इस मामले में पहले भी पूछताछ हुई थी। उन्होंने बताया था कि – ‘बेस्ट डील कंपनी को दीपक कोठारी द्वारा दी गई रकम को बिपाशा बसु, नेहा धूपिया और प्रोड्यूसर एकता कपूर को प्रोफेशनल फीस के तौर पर भुगतान किया गया था।’

मामला क्या है?

मुंबई के बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने अगस्त 2025 में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। कोठारी के मुताबिक, 2015 में उनकी मुलाकात एजेंट राजेश आर्या के जरिए शिल्पा और कुंद्रा से हुई थी। उस समय दोनों बेस्ट डील टीवी के डायरेक्टर थे और शिल्पा के पास कंपनी के 87% से ज्यादा शेयर थे।

शिकायत के अनुसार, कोठारी ने कंपनी को 75 करोड़ रुपए का लोन दिया, जिस पर 12% सालाना ब्याज तय हुआ। बाद में शिल्पा और कुंद्रा ने कहा कि लोन पर टैक्स की परेशानी हो सकती है, इसलिए इसे इन्वेस्टमेंट के रूप में दिखाया जाएगा और रिटर्न दिया जाएगा।

लोन और भुगतान की लिस्ट…

1. अप्रैल 2015: 31.95 करोड़ रुपए की पहली पेमेंट।
2. जुलाई 2015 से मार्च 2016: 28.54 करोड़ रुपए की दूसरी पेमेंट।
3. कुल: 60.48 करोड़ रुपए + 3.19 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी।
4. अप्रैल 2016: शिल्पा ने पर्सनल गारंटी दी।
5. सितंबर 2016: शिल्पा ने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया।

इसके बाद शिल्पा की कंपनी पर 1.28 करोड़ रुपए का बकाया कर्ज सामने आया, जिसका कोठारी को पता नहीं था।

केस की वर्तमान स्थिति…

पहले मामला जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत दर्ज हुआ। चूंकि रकम 10 करोड़ से ज्यादा थी, इसलिए जांच EOW को सौंप दी गई। वर्तमान में EOW कंपनी और लेन-देन के दस्तावेज का ब्योरा निकाल रही है और पूछताछ जारी है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, तीन नक्सलियों को पकड़ा
Next: Cheetah Reintroduction: मध्य प्रदेश में फिर दहाड़ेंगे चीते, गांधी सागर में नामीबिया और बोत्सवाना से आएंगे 8 शिकारी

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.