Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Shilpa Restaurant Bastion Closed: 60 करोड़ धोखाधड़ी केस के बीच शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट बैस्टियन बंद!
  • एंटरटेनमेंट

Shilpa Restaurant Bastion Closed: 60 करोड़ धोखाधड़ी केस के बीच शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट बैस्टियन बंद!

Hema Gupta September 3, 2025

Shilpa Restaurant Bastion Closed: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जो अपने एक्टिंग और अदाओं के साथ – साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी – जाती है। अपने नए लुक को लेकर अक्सर सुर्खियो में बनी रहती है। लेकिन अब एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चा का विषय बनी हुई हैं, लेकिन इस बार वो अपनी लुक की वजह से नही बल्कि उनके पॉपुलर रेस्टोरेंट बैस्टियन के बंद होने की वजह से चर्चाओं में हैं, शिल्पा ने 2 सितंबर को इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट कर लिखा “एक युग का अंत”।

Read More: Sonakshi Sinha Post Viral: सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर ब्रांड्स को लगाई फटकार, एक्ट्रेस का पोस्ट वायरल!

शिल्पा का इमोशनल पोस्ट…

शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए वहां गुजारे पल को याद करते हुए रेस्टोरेंट के बंद होने का ऐलान किया और लिखा कि- ‘इस गुरुवार एक युग का अंत होगा, जब हम मुंबई की सबसे आइकॉनिक डेस्टिनेशन्स में से एक बैस्टियन बांद्रा को अलविदा कहेंगे। यह वह जगह है जिसने हमें अनगिनत यादें, कभी न भूलने वालीं रातें और ऐसे पल दिए जिन्होंने शहर की नाइट लाइफ को आकार दिया। अब यह जगह अपना अंतिम पर्दा गिरा रही है।’

उन्होंने आग लिखा कि-

‘इस लीजेंड्री जगह का सम्मान करने के लिए, हम अपने सबसे करीबी मेहमानों के लिए एक खास शाम का आयोजन कर रहे हैं, एक रात जो पुरानी यादों, एनर्जी और जादू से भरपूर होगी, जिसमें बैस्टियन द्वारा अब तक दी गई हर चीज का जश्न मनाया जाएगा। जब हम बैस्टियन बांद्रा को अलविदा कहेंगे, तो हमारी थर्सडे नाइट का खास आर्केन अफेयर इवेंट अगले हफ्ते बैस्टियन एट द टॉप में जारी रहेगा, जहां यह विरासत एक नए अध्याय और नए अनुभवों के साथ आगे बढ़ेगी।’

2016 में हुई थी शुरुआत…

शिल्पा शेट्टी ने 2016 में रंजीत बिंद्रा के साथ मिलकर इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। यह जगह मुंबई की नाइट लाइफ के लिए काफी पॉपुलर रही। साल 2023 में इसे री-लोकेट किया गया था। हालांकि शिल्पा ने अपने पोस्ट में रेस्टोरेंट बंद होने का कारण नहीं बताया।

60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर…

मुंबई के बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर करीब 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अगस्त में कोठारी ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

कोठारी के मुताबिक, साल 2015 में उनकी मुलाकात एजेंट राजेश आर्या के जरिए शिल्पा और राज कुंद्रा से हुई थी। उस समय दोनों बेस्ट डील टीवी कंपनी के डायरेक्टर थे और शिल्पा के पास कंपनी के 87% से ज्यादा शेयर थे।

कैसे हुआ सौदा?

एक मीटिंग में तय हुआ कि कोठारी कंपनी को 75 करोड़ रुपए का लोन देंगे, जिस पर 12% सालाना ब्याज तय हुआ। अप्रैल 2015 में कोठारी ने पहली किस्त के तौर पर 31.95 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। बाद में टैक्स की परेशानी बताकर शिल्पा और कुंद्रा ने इस रकम को इन्वेस्टमेंट के रूप में दिखाने का सुझाव दिया और हर महीने रिटर्न देने का वादा किया।

इसके बाद सितंबर 2015 से मार्च 2016 तक कोठारी ने करीब 28.54 करोड़ रुपए और दिए। यानी कुल मिलाकर उन्होंने 60.48 करोड़ रुपए और 3.19 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी के रूप में चुकाए।

गारंटी और इस्तीफा…

कोठारी का दावा है कि अप्रैल 2016 में शिल्पा ने उन्हें पर्सनल गारंटी दी थी। लेकिन उसी साल सितंबर में उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कंपनी पर 1.28 करोड़ रुपए का कर्ज सामने आया, जिसकी जानकारी कोठारी को पहले नहीं थी।

मामला पहुंचा EOW तक….

कई बार रकम वापसी मांगने के बावजूद कोठारी को पैसे नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। मामला पहले जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ, लेकिन रकम 10 करोड़ से ज्यादा होने के कारण अब इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कर रही है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: SCO समिट: पुतिन के सामने फिर इयरफोन नहीं लगा पाए पाकिस्तानी PM
Next: दंतेवाड़ा का टूटा पुल- जोखिम भरा सफर बच्चे तार पकड़कर स्कूल जाते हैं

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.