Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Shilpa Shetty New Announced: बैस्टियन नहीं होगा बंद, जल्द दो नए लोकेशन्स पर होगा लॉन्च!
  • एंटरटेनमेंट

Shilpa Shetty New Announced: बैस्टियन नहीं होगा बंद, जल्द दो नए लोकेशन्स पर होगा लॉन्च!

Hema Gupta September 4, 2025

Shilpa Shetty New Announced: बॉलीवुड की एक्ट्रेस और फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी बांद्रा स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट बंद नहीं हो रहा है। शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि – बैस्टियन न केवल जारी रहेगा बल्कि जल्द ही इसे दो नए लोकेशन्स पर भी खोला जाएगा।

Read More: Shilpa Restaurant Bastion Closed: 60 करोड़ धोखाधड़ी केस के बीच शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट बैस्टियन बंद!

मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित शिल्पा शेट्टी का लोकप्रिय रेस्टोरेंट बैस्टियन अब बंद होने की खबर ने बैस्टियन के चाहने वालों को निराश कर दिया था क्योंकि यह रेस्टोरेंट मुंबई के सबसे चर्चित डाइनिंग स्पॉट्स में से एक रहा है। यहां बॉलीवुड से लेकर बिजनेस जगत के कई बड़े चेहरे अक्सर देखे जाते हैं।

शिल्पा ने वीडियो जारी कर दिया बयान…

एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कहा कि- “नहीं, मैं बैस्टियन बंद नहीं कर रही हूं, मैं वादा करती हूं। मुझे इस बीच कई कॉल्स आए हैं और मैं बैस्टियन के लिए जो प्यार है, उसे महसूस कर सकती हूं। लेकिन कृपया इस प्यार को किसी टॉक्सिक चीज में मत बदलिए। बैस्टियन कहीं नहीं जा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि-

‘बैस्टियन हमेशा नए-नए स्वाद और डिशेज पेश करने के लिए जाना जाता है और वही जुनून अब आगे भी जारी रहेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

दो नए लोकेशन का किया ऐलान…

वीडियो में शिल्पा ने बताया कि बैस्टियन का बांद्रा आउटलेट अब एक नए साउथ इंडियन रेस्टोरेंट ‘अम्माकाई’ (AmmaKai) में तब्दील किया जाएगा। वहीं बैस्टियन का ब्रांड अब जुहू में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही फैंस के लिए एक और बड़ी खबर यह है कि बैस्टियन बीच क्लब भी री-ओपन होने जा रहा है।

राज कुंद्रा का क्रिप्टिक पोस्ट…

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने भी इस पूरे मामले के बीच सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा:

“फिक्र न कर, वाहेगुरु जी अंग संग हैं।”

उनका यह पोस्ट वायरल हो गया और कई लोगों ने इसे बैस्टियन से जुड़ी अफवाहों पर प्रतिक्रिया के तौर पर देखा।

शिल्पा शेट्टी और उनका बिजनेस विजन…

शिल्पा शेट्टी केवल एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। फिटनेस, वेलनेस और फूड इंडस्ट्री में उनकी गहरी दिलचस्पी है। बैस्टियन के जरिए उन्होंने मुंबई में इंटरनेशनल लेवल का डाइनिंग एक्सपीरियंस लोगों को उपलब्ध कराया। अब अम्माकाई और नए लोकेशन्स पर बैस्टियन को लेकर उनका यही विजन और भी बड़ा और मजबूत होता नजर आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

हाल हि में शिल्पा ने ही रेस्टोरेंट बंद होने की दी थी जानकारी…

शिल्पा ने 2 सितंबर को इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट कर लिखा “एक युग का अंत”। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए वहां गुजारे पल को याद करते हुए रेस्टोरेंट के बंद होने का ऐलान किया था और अपने स्टोरी में लिखा था कि- ‘इस गुरुवार एक युग का अंत होगा, जब हम मुंबई की सबसे आइकॉनिक डेस्टिनेशन्स में से एक बैस्टियन बांद्रा को अलविदा कहेंगे। यह वह जगह है जिसने हमें अनगिनत यादें, कभी न भूलने वालीं रातें और ऐसे पल दिए जिन्होंने शहर की नाइट लाइफ को आकार दिया। अब यह जगह अपना अंतिम पर्दा गिरा रही है।’

उन्होंने आग लिखा कि-

‘इस लीजेंड्री जगह का सम्मान करने के लिए, हम अपने सबसे करीबी मेहमानों के लिए एक खास शाम का आयोजन कर रहे हैं, एक रात जो पुरानी यादों, एनर्जी और जादू से भरपूर होगी, जिसमें बैस्टियन द्वारा अब तक दी गई हर चीज का जश्न मनाया जाएगा। जब हम बैस्टियन बांद्रा को अलविदा कहेंगे, तो हमारी थर्सडे नाइट का खास आर्केन अफेयर इवेंट अगले हफ्ते बैस्टियन एट द टॉप में जारी रहेगा, जहां यह विरासत एक नए अध्याय और नए अनुभवों के साथ आगे बढ़ेगी।’

2016 में हुई थी शुरुआत…

शिल्पा शेट्टी ने 2016 में रंजीत बिंद्रा के साथ मिलकर इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। यह जगह मुंबई की नाइट लाइफ के लिए काफी पॉपुलर रही। साल 2023 में इसे री-लोकेट किया गया था।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: हिमाचल में तबाही: भरमौर में फंसे 700 श्रद्धालु, 4 के शव कुगती ट्रेक पर
Next: CM योगी ने गोरखपुर में किया 2,251 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, लौह पुरुष के नाम पर बनेगा एम्प्लॉयमेंट जोन

Related Stories

Rashmika Vijay Reception Party
  • एंटरटेनमेंट

Rashmika Vijay Reception Party: रश्मिका और विजय के शादी का इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन

Hema Gupta March 2, 2026
Actress On Ali Khamenei Death
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!

Hema Gupta March 2, 2026
Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
  • कृषकों का हित और कल्याण शासन की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • लोक संस्कृति के सम्मान के प्रकटीकरण के लिए भगोरिया पर्व पर बड़वानी में कृषि कैबिनेट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Rashmika Vijay Reception Party: रश्मिका और विजय के शादी का इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन
  • CM डॉ मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा
  • गोपालगंज में भरभराकर गिरा पुल, 2 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से हो रहा था तैयार
  • Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!
  • उत्तरकाशी में राख की होली, विश्वनाथ मंदिर में महादेव के रंग में रंगे भक्त
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.