Dhawan Delhi Sports Mahakumbh: शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने CM रेखा गुप्ता की उपस्थिति में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शिखर धवन से मुलाकात की। और उसके शिखर धवन को ‘दिल्ली खेल महाकुंभ’ का ब्रांड एंबेसडर बनाने का ऐलान किया।
दरअसल, 13 फरवरी 2026 से ‘दिल्ली खेल महाकुंभ’ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के दौरान शिखर धवन प्लेयर्स को प्रोत्साहित करने के लिए वहां मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने धवन की सराहना की
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व दिग्गज क्रिकेटर से मुलाकात की साथ ही एम्बेसडर बनने और यह जिम्मेदारी लेने पर उनका आभार व्यक्त किया। दिल्ली के प्लेयर्स के लिए उनके इस योगदान के लिए उनका धन्यवाद किया।
शिक्षा मंत्री ने शिखर को लेकर दिया बयान
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि- ’13 फरवरी से शुरू होने जा रहे दिल्ली खेल महाकुंभ के लिए शिखर धवन ने स्वयं आगे बढ़कर ब्रांड एंबेसडर बनने की जिम्मेदारी स्वीकार की है। उन्होंने आगे कहा कि- दिल्ली सरकार को विश्वास है कि धवन के मार्गदर्शन और प्रेरणा से युवा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और पहचान मिलेगी।

ब्रांड एम्बेस्डर बनने के बाद धवन बोले
शिखर धवन ने कहा कि- ‘दिल्ली खेल महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर बनाना मेरे लिए सम्मान की बात है। दिल्ली ने मुझे बहुत कुछ दिया है और इस मिट्टी की सेवा के लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा। दिल्ली सरकार ने युवाओं के लिए एक बेहतरीन मंच तैयार किया है और वे खिलाड़ियों को पूरा सहयोग देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।’
एक्स पर वीडियो शेयर कर दी जानकारी
धवन ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर ‘दिल्ली खेल महाकुंभ’ के बारें में जानकारी दी। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि- ‘दिल्ली खेल महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर बनकर मुझे गर्व है। माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती
@gupta_rekha जी और माननीय मंत्री श्री @ashishsood_bjp
जी का आभारी हूं जिन्होंने जमीनी स्तर पर खेल को सशक्त बनाने वाले इस दृष्टिकोण का समर्थन किया।
यहDA One Sports and @SDFoundation_42 के हमारे कार्यों से पूरी तरह मेल खाता है। मंच बनाना, पहुंच बनाना और युवा सपनों को साकार करने में सहयोग देना। फिर मिलेंगे, दिल्ली।
Proud to be the Brand Ambassador of Delhi Khel Mahakumbh 💛 Grateful to Hon’ble CM Smt. @gupta_rekha ji and Hon’ble Minister Shri @ashishsood_bjp ji for backing a vision that truly strengthens grassroots sport.
This aligns deeply with the work we do at DA One Sports and… pic.twitter.com/MMQZOIt4sC
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) February 8, 2026
