Eid Namaz Khamenei: देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नमाज के बाद शिया समुदाय ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नमाज अदा करने के बाद इमामबाड़ा परिसर “अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद” के नारे गूंज उठे। शिया समुदाय के लोग काली पट्टी बांधकर इमामबाड़ा पहुंचे और इस बार ईद को शोक के साथ मनाने का फैसला किया।

अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे
भोपाल के इमामबाड़ा में अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तकरीर में मौलाना राजी उल हसन ने जुल्म के खिलाफ खड़े होने को कहा। शिया समुदाय ने फतेहगढ़ इमामबाड़ा में आज काली ईद मनाई। नमाज के बाद लोगों ने अमेरिका और इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगे।

काली पट्टी बांधकर नमाज
भोपाल के अलावा शिया समुदाय के लोगों ने श्रीनगर, जयपुर, अजमेर, सीकर, बंगाल के मुर्शिदाबाद और यूपी के संभल में नमाज के दौरान लोग काली पट्टी बांधकर पहुंचे। शिया समुदाय ने विरोध में आज नए कपड़े नहीं पहने। घरों में बनने वाली खीर, सेवइयां भी नहीं बनाई गईं। ईद की नमाज पढ़ने के लिए लोग इकट्ठे हो रहे हैं।
Eid Namaz Khamenei: ‘जन्नती दरवाजा’ खोला
ईद-उल-फित्र के मौके पर अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह शरीफ में सुबह 5 बजे दरगाह का ‘जन्नती दरवाजा’ खोला गया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बन रही ‘बाबरी मस्जिद’ की साइट पर नमाज पढ़ी गई। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने ईद-उल-फित्र की हार्दिक शुभकामानाएं दीं.
Best wishes on Eid-ul-Fitr. May this day further brotherhood and kindness all around. May everyone be happy and healthy.
Eid Mubarak!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 21, 2026
ईरान के समर्थन में जुलूस
इधर, मेरठ में मस्जिद के बाहर ज्यादा भीड़ होने से सुरक्षाबलों ने रोका तो धक्कामुक्की हुई। श्रीनगर में शिया मुसलमानों ने ईरान के समर्थन में जुलूस निकाला और इज़रायल और अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ छेड़े गए युद्ध की निंदा की।

