Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • SHEOPUR: सड़क हादसे में खत्म हुआ चार जिंदगियों का सफर
  • मध्य प्रदेश

SHEOPUR: सड़क हादसे में खत्म हुआ चार जिंदगियों का सफर

Narendra Singh July 14, 2025

स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। राजस्थान के चार लोग, जिनमें एक पिता और उसका बेटा भी शामिल था,

सड़क पर बैठी एक गाय को बचाने के प्रयास में अपनी जान गंवा बैठे। बारिश से भरी सड़क पर स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी। काली तलाई इलाके में अचानक सड़क पर बैठी गाय को देखकर ड्राइवर ने गाड़ी मोड़ दी, लेकिन फिसलन और गति के कारण वह संतुलन खो बैठा। स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और सभी चार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। गाय की भी मौके पर ही जान चली गई।

पिता-पुत्र की एक साथ मौत

हादसे में जान गंवाने वालों में हरिराम यादव (60) और उसका बेटा विजेंद्र जाट (23) शामिल हैं। इनके साथ मुकेश यादव (28) और हाबा सिंह गुर्जर की भी मौत हुई। सभी अशोकनगर से राजस्थान लौट रहे थे, जहां परिवार डंपर संचालन का काम करता है। मृतकों के परिजन कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वे किसी पारिवारिक काम से घर जा रहे थे। किसे पता था कि ये सफर उनका आखिरी होगा। हादसे के बाद न सिर्फ एक परिवार उजड़ गया, बल्कि एक पूरे गांव में मातम छा गया।

गाय को बचाना बना जानलेवा

सड़क पर बैठी गाय को बचाना ड्राइवर की मानवीय प्रतिक्रिया थी, लेकिन यह उसकी और तीन और जिंदगियों की कीमत पर भारी पड़ गई। हर दिन देश में इस तरह के हादसे सामने आते हैं, जिनमें जानवरों की मौजूदगी दुर्घटनाओं की वजह बनती है। यह हादसा फिर एक बार प्रशासन, पशुपालन विभाग और ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। क्या हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर जानवरों को खुला छोड़ना अनदेखा किया जा सकता है?

ऐसा ही एक और हादसा 25 दिन पहले भी ले चुका है चार जानें

यह पहला मौका नहीं है जब एक हादसे ने एक साथ चार जिंदगियां लील ली हों। सिर्फ 25 दिन पहले, राजगढ़ जिले के पचोर इलाके में एक्सयूवी 500 कार डिवाइडर से टकरा गई थी। उसमें दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हुए थे। वो परिवार अयोध्या दर्शन कर सूरत लौट रहा था। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। उस वक्त भी स्थानीय लोग और एक गुजरता एम्बुलेंस ड्राइवर यग्नेश रावल हादसे के शिकार लोगों की मदद के लिए तुरंत पहुंचे थे।

Watch Now :- “सावन शुरू! जानिए कैसे पाएं भगवान शिव की अपार कृपा इस पावन महीने में 🔱”

Read More:- सुप्रीम कोर्ट का फैसला: तलाक के मामले में पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग सबूत

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: GWALIOR:‘मजिस्ट्रेट महादेव’ की कोर्ट, यहां भगवान शिव करते हैं न्याय!
Next: टेस्ला की भारत में एंट्री कल: टेस्ला की एंट्री से पहले जानिए उसकी जबरदस्त कहानी,

Related Stories

सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

मोहन कैबिनेट में किसानों को 27,746 करोड़ का मेगा तोहफा

divya mistry March 2, 2026
Morena TI Birthday
  • मध्य प्रदेश

मुरैना में TI के चोर के साथ मनाया जन्मदिन, थाने में आरोपी के कंधे पर बैठकर नाचे

himani Shrotiya March 2, 2026
ujjain mahakal aarti ticket controversy: श्रद्धालुओं में नाराज़गी
  • मध्य प्रदेश

महाकाल में अब हर आरती का दाम तय, श्रद्धालुओं में नाराज़गी

Narendra Singh March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?
  • Toxic Song Out: टॉक्सिक का पहला गाना आउट, मचा रहा तबाही…
  • CM नीतीश का मरीजों को तोहफा, PMCH में 90 अतिरिक्त बेड बढ़ाने की घोषणा
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.