
श्याम भक्ति में डूबा शब्बीर खान,व्यास गद्दी की उतारी आरती
Sheopur Muslim Famliy: गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के बीच श्योपुर के शब्बीर खान ने सौहार्द की एक नई इबारत लिख दी है. भगवान कृष्ण की आरती उतारते शब्बीर खान उन सभी के लिए नाजिर पेश की है. जो समुदायों के बीच सौहार्द दिखाने के लिए प्रतीकों का सहारा लेते हैं.
श्याम भक्ति में डूबा शब्बार खान
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कृष्णभक्ति में डूबे एक मुस्लिम परिवार की तस्वीर सामने आई है. सनातन धर्म के प्रति बढ़ी आसक्ति के चलते मुस्लिम परिवार पूरे प्रदेश में सुर्खियों में है. कृष्ण भक्ति का आलम यह है कि मुस्लिम परिवार के मुखिया शब्बीर खान ने अपने घर में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया है,
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
गांव की खुशहाली के लिए कथा का आयोजन
सनातनी धर्म के रंग में डूबे श्योपुर के कुहांजापुर गांव निवासी कृष्ण भक्त शब्बीर खान गुरुवार को गांव की खुशहाली ओर विकास के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया और भागवत कथा को करवाने वाले मुस्लिम परिवार पूरे हिन्दू विधि- विधान से मंत्रोच्चार के साथ भागवत कथा करवा रहे हैं.
पेशे से डॉक्टर हैं श्ब्बीर खान
पेशे से चिकित्सक डॉ. शब्बीर खान कथा शुरू होने के पहले पूरे विधि-विधान से भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना करते हैं और भगवान कृष्ण की मूर्ति के सामने खड़े होकर कथा समापन की आरती करते हैं. इस दौरान पूरा गांव शब्बीर खान के द्वारा कराई जा रही श्रीमद्भागवत कथा को सुनने पहुंचता है.
Read More:- Music Beyond The Beats: रिश्ते और दांपत्य जीवन की गहराइयों का एक खूबसूरत सफर
भागवत कथा की सभी जगह चर्चा
राम ओर रहीम एक समाने बताकर भाईचारे की मिसाल बन चुके डॉक्टर शब्बीर खान की भागवत कथा पूरे जिले मे चर्चा का विषय बनी हुई है. कथा करने बाले आचार्य उनकी प्रशंसा करते हुए कहते है कि पहली बार कोई मुस्लिम भाई भागवत कथा का आयोजन करवा रहा है.
