Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Shehnaaz Gill Health Update: शहनाज गिल की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में हैं एडमिट!
  • एंटरटेनमेंट

Shehnaaz Gill Health Update: शहनाज गिल की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में हैं एडमिट!

Hema Gupta August 5, 2025

Shehnaaz Gill Health Update: ‘बिग बॉस 13’ की फेमस कंटेस्टेंट शहनाज गिल की तबियत खराब है , वो इन दिनों हॉस्पिटल में एडमिट हैं, हाल ही में ‘बिग बॉस 18’ के विनर करणवीर मेहरा ने अपने इंस्टग्राम की स्टोरी में शहनाज की वीडियो शेयर की, जिसमें वो उनके ठीक होने की दुआ करने के लिए कहते है।

Read More: National Powerlifting Championship: सोनीपत की महिला टीचर और बेटे ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में 6 गोल्ड जीतकर रचा इतिहास!

शहनाज की बिगड़ी तबियत…

करणवीर मेहरा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शहनाज के साथ का वीडियो शेयर किया, जिसमें शहनाज गिल किसी हॉस्पिटल के बेड में लेटी हैं, उन्हें ड्रिप भी लगी हुई है। करणवीर उनसे कहते हैं कि – ‘जो मैं चाहता हूं वो ये कि आप लोग इस लड़की के लिए दुआ करें कि ये फुल एनर्जी के साथ जितनी जल्दी हो सके, वापस आए। ये देखो बेचारी।’

शहनाज की तरफ जब करण कैमरा घूमाते है, तो वो अपना मुंह छुपाते हुए कहती है कि- ‘हंसा रहा है मुझे यहां आकर।’

फिर करणवीर मेहरा ने कहा – ‘शहनाज से कहो ये जल्दी ठीक हो जाए और हमारे साथ पार्टी करे। फिर कहते है ठीक है, तो शहनाज रिप्लाई देती है, ओके डन।’

तबीयत बिगड़ने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं…

एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक उनकी सेहत खराब होने की सटीक वजह सामने नहीं आई है। यह पहली बार नहीं है जब शहनाज की तबीयत सेट पर बिगड़ी हो। इससे पहले फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ की शूटिंग के दौरान भी उन्हें अचानक अस्पताल ले जाया गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

बिग बॉस से मिली देशव्यापी पहचान…

शहनाज गिल ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो से की थी। हालांकि उनकी पॉपुलैरिटी को असली उड़ान तब मिली, जब उन्होंने बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया। शो में उन्होंने खुद को ‘पंजाब की कटरीना कैफ’ कहकर दर्शकों का ध्यान खींचा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

बिग बॉस में शहनाज और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। शो खत्म होने के बाद दोनों रिलेशनशिप में भी रहे। लेकिन 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला के असामयिक निधन ने शहनाज को गहरे सदमे में डाल दिया। उन्होंने कई महीनों तक खुद को दुनिया से दूर कर लिया था।

चार महीने बाद शेयर की थी भावुक विडियो…

सिद्धार्थ की मौत के करीब 4 महीने बाद शहनाज ने एक इमोशनल वीडियो के जरिए अपने दर्द को साझा किया था। उन्होंने बताया था कि उन्होंने हफ्तों तक खुद को कमरे में बंद रखा था और यह समय उनके लिए बेहद कठिन रहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: राहुल पर SC की टिप्पणीः प्रियंका गांधी का जवाब ‘जज तय नहीं करेंगे कौन सच्चा भारतीय’
Next: सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री: अमित शाह ने रचा नया कीर्तिमान

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.