Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Ex Husband On Shefali Death: जानिए शेफाली के निधन पर क्या बोले एक्स पति हरमीत सिंह!
  • एंटरटेनमेंट

Ex Husband On Shefali Death: जानिए शेफाली के निधन पर क्या बोले एक्स पति हरमीत सिंह!

Hema Gupta July 2, 2025

Ex Husband On Shefali Death: ‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की 27 जून को अचानक मौत हो गई। उनकी असमय मृत्यु हो जाने से इंडस्ट्री समेत उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। निधन की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर शोक संदेशों का तांता लग गया है। इसी बीच, उनके पहले पति और म्यूजिक कंपोजर हरमीत सिंह ने शेफाली के साथ अपने पुराने रिश्ते को याद किया।

Read More: Shefali Jariwala: कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डियक अरेस्ट बना कारण; पुलिस कर रही जांच

बांग्लादेश से साथ लौटे थे प्राइवेट प्लेन शेफाली और अमर…

एक इंटरव्यू में हरमीत सिंह ने विक्की लालवानी से बातचीत में बताया कि कुछ साल पहले वे एक शो के लिए बांग्लादेश गए थे, जहां शेफाली और सनी लियोनी भी मौजूद थीं। वापसी में तीनों एक ही प्राइवेट प्लेन में थे और हरमीत व शेफाली साथ में बैठे थे। उन्होंने बताया,

“हमारी लंबी बातचीत हुई थी। उस पल में पुराने रिश्ते की गरिमा और सम्मान बना रहा।”

तलाक के बाद भी रही दोस्ती और सम्मान…

हरमीत ने कहा कि तलाक के बाद भी दोनों एक-दूसरे से सम्मानपूर्वक मिलते थे। वे बोले,

“शादी टूटने के बावजूद हम जब भी किसी पार्टी या इवेंट में मिलते, एक-दूसरे का दिल से स्वागत करते थे। शेफाली का यूं अचानक चले जाना बेहद दुखद है।”

हरमीत ने लिखा इमोशनल पोस्ट, जताई संवेदना…

शेफाली के निधन पर हरमीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा,

“मैं बिल्कुल टूट गया हूं और अब भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं। हमने साथ कुछ बेहद खूबसूरत पल बिताए हैं, जो हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।”

हरमीत ने शेफाली के माता-पिता, पति पराग त्यागी और बहन शिवानी के प्रति भी संवेदना प्रकट की और लिखा कि विदेश में होने के कारण उनका दुख और भी बढ़ गया है।

पहली शादी शेफाली की हरमीत सिंह से हुई थी शादी…

शेफाली ने 2004 में मीत ब्रदर्स के म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह से शादी की थी। लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया और 2009 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद शेफाली ने 4 साल पराग त्यागी को डेट करने के बाद 2015 में दूसरी शादी की।

शेफाली ने इस शादी को बताया था टॉर्चर…

अपने एक पुराने इंटरव्यू में शेफाली ने हरमीत सिंह के साथ अपने रिश्ते को मानसिक उत्पीड़न से भरा बताया था। उन्होंने कहा था,

“मैं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर थी, इसीलिए उस दर्दनाक रिश्ते से बाहर निकलने की हिम्मत आई। हर दिन मेरे लिए एक टॉर्चर जैसा था।”

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी का गोरखपुर दौरा: जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं
Next: CM BHAJANLAL SHARMA: भजनलाल शर्मा ने हेमंत खंडेलवाल को भाजपा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
  • ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस
  • IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.