Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी का क्या है महत्व? जानिए कथा, पूजा विधि…
  • सनातन

Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी का क्या है महत्व? जानिए कथा, पूजा विधि…

Hema Gupta January 14, 2026

Shattila Ekadashi 2026: वैदिग पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी बुधवार को षटलिता एकादशी व्रत किया जाएगा। यह व्रत हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण होता है।

यह व्रत जीवन से जुड़े सभी दोष दूर करने और कामनाओं को पूरा करने वाला माना जाता है, कहते हैं कि, इस व्रत की पूजा तब तक अधूरी रहती है, जब तक भगवान विष्णु का गुणगान करने वाली कथा का पाठ न किया जाए।

Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी का महत्व

एकादशी व्रत के दिन सनातन धर्म में जगत के पालनहार माने जाने वाले भगवान श्री विष्णु और उनकी पत्नी लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जो अत्याधिक पुण्यदायी माना जाता है। अगर यह व्रत माघ मास के कृष्णपक्ष की एकादशी तिथि के दिन पड़ता है, तो इसका महत्व बढ़ जाता है। हिंदू धर्म में षटतिला एकादशी ​पर्व पर भगवान वैकुंठ की भी पूजा की जाती है। इसके व्रत से ही साधक के जीवन में सुख – शांति बनी रहती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन तिल का 6 प्रकार से इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए इसे षटतिला एकादशी कहते हैं।

Shattila Ekadashi 2026: जानिए पूजा विधि

षटतिला एकादशी व्रत के दिन जो लोग व्रत रखते हैं, उन्हें प्रात:काल सबसे पहले तिल का उबटन लगाना चाहिए, इसके बाद जल में थोड़ा सा गंगा जल मिलाकर स्नान करने से हजारों यज्ञ का पुण्य प्राप्त होती है। अगर हो पाए तो इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए, इससे पुण्य मिलता है।

शास्त्रो के अनुसार षटतिला एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और तिल से बनी वस्तुओं का भोग लगाना चाहिए, भोग में तुलसी का पत्ता जरुर रखें। इस प्रसाद को लोगों में बांटे और फिर खुद ग्रहण करें। षटतिला एकादशी व्रत के दिन तिल का दान करना चाहिए।

षटतिला एकादशी व्रत की कथा

शास्त्रों के अनुसार, एक समय काशी नगरी में एक व्यक्ति बहुत ही गरीबी में जीवन जीता था। वह जंगल से लकड़ी काटकर उन्हें बेचता और जिस दिन लकड़ी नहीं बिकती वो अपने बच्चों के साथ भूखा ही सो जाता था। लेकिन एक दिन जब वह लकड़ी काटकर शहर की ओर उन्हें बेचने जा रहा था तो रास्ते में एक सेठ मिला, जिन्होंने उसकी सारी लक​ड़ियां खरीद लीं, जब वह सेठ के यहां लकड़ियां पहुंचाने गया तो उसने देखा कि वहां किसी चीज की तैयारी चल रही थी, उसने सेठ जी से पूछा यहां किस चीज की तैयारी हो रही है, तो उन्होंने बताया कि षटतिला एकादशी व्रत की तैयारी कर रहे हैं। तब लकड़हारे ने सेठ जी से पूछा कि यह व्रत करने से क्या होता है?

तब सेठ ने कहा कि, इस व्रत को करने से पुण्य मिलता है, घर में धन – संपदा की कमी नहीं होती। जीवन सुखमय व्यतीत होता है। इसके बदा लकड़हारे ने पूरी विधि जानी और अपनी पत्नी के साथ षटतिला एकादशी का व्रत करने लगा, जिसकी वजह से उस पर भगवान की कृपा हुई और वह काशी नगरी का धनी सेठ बन गया।

कब है षटतिला एकादशी?

वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी यानी की आज षटतिला एकादशी मनाई जाएगी।
माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 13 जनवरी को दोपहर 03 बजकर 17 मिनट से शुरु हो चुकी है। एकादशी तिथि का समापन- 14 जनवरी यानी की आज शाम 05 बजकर 52 मिनट पर होगा

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय एयरफोर्स राफेल डील: भारतीय एयरफोर्स की बढ़ेगी ताकत, फ्रांस से 114 राफेल खरीदने की तैयारी
Next: मकर संक्रांति पर चंबल की शाही गजक की मिठास:बीहड़ों से बाहर निकलकर विदेश तक पहचान

Related Stories

Pamchkuian Temple Mp
  • सनातन

Pamchkuian Temple Mp: ऐसा राम मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं तोते!

Hema Gupta February 28, 2026
Maa Saraswati Mandir
  • सनातन

Maa Saraswati Temple Mp: ऐसा मंदिर जहां माता का स्याही से किया जाता है अभिषेक!

Hema Gupta February 24, 2026
2026-rashifal
  • Top Story
  • सनातन

Aaj ka rashifal in hindi: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल | “Daily horoscope”

Ranu February 21, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.