Shashi Tharoor Piyush Goyal Selfie: तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफी चर्चा में है। हाल ही में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ फोटो X पर शेयर की। तस्वीर में उनके साथ ब्रिटेन के ट्रेड सेक्रेटरी जोनाथन रेनॉल्ड्स भी हैं। बता दे कि, शशि की ये पोस्ट तब सामने आई है, जब उनके और कांग्रेस पार्टी के रिश्तों में खटास की खबरें हैं।
पीयूष गोयल के साथ ली सेल्फी
थरूर ने फोटो कैप्शन में लिखा- ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड स्टेट सेक्रेटरी जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ उनके भारतीय समकक्ष वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बात करके अच्छा लगा। लंबे समय से रुकी हुई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट वार्ता फिर से शुरू हो गई है, जो बहुत स्वागत योग्य है।
Shashi Tharoor Piyush Goyal Selfie: दरअसल, 2 दिन पहले यानि 23 फरवरी को ही शशि ने कहा था- मैं कांग्रेस में हूं, लेकिन अगर पार्टी को मेरी जरूरत नहीं, तो मेरे पास भी विकल्प मौजूद है। हालांकि थरूर ने पार्टी बदलने की अफवाहों का खंडन किया है और कहा कि भले ही विचारों में अंतर हो, लेकिन वह ऐसा नहीं मानते।
Read More: 1984 anti-Sikh riots : पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई
