Shashi Tharoor convoy attack: केरलम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला किया गया। गनमैन और ड्राइवर से मारपीट की गई। घटना शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे मल्लपुरम के वांडुर की है। पुलिस के मुताबिक शशि थरूर सुरक्षित हैं। घटना के वक्त थरूर चुनावी सभा के लिए तिरुवल्ली जा रहे थे। 5 आरोपियों में से 1 को हिरासत में लिया गया है। हमले का कारण अभी पता नहीं चला है।
View this post on Instagram
थनमैन से मारपीट
वांडूर पुलिस के मुताबिक, संकरी सड़क पर पुल के पास रुकावट थी। थरूर के काफिले के आगे वाली गाड़ियों को तेज चलाने के लिए गनमैन रतीश के.पी. से कहते है। तभी 2 वाहनों में सवार 5 लोगों के एक समूह ने थरूर की गाड़ी को रोक लिया। गनमैन ने जब रास्ता साफ करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर और ड्राइवर पर हमला कर दिया। इसके बाद गनमैन ने शिकायत दर्ज कराई।
कांग्रेस उम्मीदवार से धक्कामुक्की
उधर, पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी से धक्का-मुक्की करने का मामला सामने आया। वे सुबह बहरामपुर में जनसंपर्क कर रहे थे। गली के मोड़ पर TMC कार्यकर्ता मौजूद थे। जब अधीर अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे तो TMC कार्यकर्ता धक्का-मुक्की शुरु कर देते हैं। अधीर को भी धक्का लगा। कांग्रेस का आरोप है कि वार्ड से TMC पार्षद भीष्मदेव कर्मकार की मौजूदगी में घटना हुई है।

Shashi Tharoor convoy attack: राहुल की रैली
इधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इडुक्की जिले में चुनावी रैली की। राहुल ने कहा – राज्य में कृषि और प्लांटेशन सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। किसानों और मजदूरों को समर्थन नहीं मिल रहा है। जमीन के अधिकारों को लेकर भी असंतोष है। राहुल ने इलाके में बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष का भी जिक्र किया, जो किसानों और ग्रामीणों के लिए बड़ी चिंता बना हुआ है।
4660 सहायक पोलिंग स्टेशन
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए 4660 सहायक पोलिंग स्टेशन बनाने की मंजूरी दी है। जिन पोलिंग स्टेशनों पर 1,200 से ज्यादा वोटर हैं, वहां एक्स्ट्रा बूथ बनाए जाएंगे। इसका मकसद भीड़ को कम करना और मतदान प्रक्रिया को आसान बनाना है।
