अवैध ठिकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Sharik Machhli Bulldozer Action: भोपाल में ड्रग्स और लव जिहाद मामले में आरोपी शारिक मछली की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस और प्रशासन ने मिलकर शारिक की करोड़ों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई उसकी आपराधिक गतिविधियों के चलते की गई है।
रेप और धमकाने के आरोप में गिरफ्तार
शारिक मछली और उसके चाचा यासीन मछली पर एक युवती ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला थाने में दर्ज FIR के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।
read more: भोपाल ड्रग्स कांड में बड़ा अपडेट यासीन मछली 1 अगस्त तक जेल भेजा गया, नेटवर्क की परतें खुलने लगीं
नाबालिग से शोषण का आरोप, FIR दर्ज
FIR के अनुसार, शारिक के रिश्तेदार शाहवर मछली ने एक नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर उसका शारीरिक शोषण किया। यासीन ने पीड़िता को चुप रहने के लिए धमकाया। पीड़िता ने बताया कि 2018 से वह डर के कारण चुप थी, लेकिन अब मामला दर्ज करा दिया गया है।
विधानसभा पास के दुरुपयोग में भी फंसा यासीन
Sharik Machhli Bulldozer Action: यासीन मछली पर विधानसभा के वाहन पास का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप है। पत्रकार गौरव शर्मा की शिकायत पर अरेरा हिल्स थाने में जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। एएसआई उमेश मिश्रा के अनुसार, यह पास 2024 में रद्द किया जा चुका था, लेकिन यासीन इसका उपयोग कर रहा था।
read more: देशभक्ति का रंग: सूरत में बनेंगे 3.5 करोड़ तिरंगे, 100 करोड़ का ऑर्डर
