Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • Sharik Machhli: शारिक मछली क्राइम ब्रांच पहुंचा, मामले में हो सकता है बड़ा खुलासा
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Sharik Machhli: शारिक मछली क्राइम ब्रांच पहुंचा, मामले में हो सकता है बड़ा खुलासा

divya mistry October 15, 2025

Sharik Machhli: भोपाल में लंबे समय से सुर्खियों में रहने वाला शारिक उर्फ “शारिक मछली” आखिरकार अपने कुछ साथियों के साथ क्राइम ब्रांच दफ्तर पहुंचा। सूत्रों के अनुसार, पुलिस और क्राइम ब्रांच इस गिरोह पर पहले से ही नजर बनाए हुए थे। शारिक मछली का नाम शहर के कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है, जिसमें अवैध गतिविधियां, मारपीट, डराना-धमकाना और वसूली जैसे संगीन आरोप शामिल हैं।

Sharik Machhli
Sharik Machhli

भोपाल में हाई प्रोफाइल ड्रग्स तस्करी और यौन शोषण के आरोपों में जेल में बंद यासीन अहमद उर्फ मछली और शाहवर के साथ परिवार के ट्रांजैक्शन को लेकर मामला सामने आया है। ट्रांजैक्शन हिस्ट्री सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच ने आज मछली परिवार को नोटिस देकर पूछताछ के लिए  बुलाया और उनके बयान दर्ज किए। दोपहर करीब 12 बजे मछली परिवार के सदस्य शारिक़ मछली के साथ बयान दर्ज करवाने के लिए वकीलों के साथ क्राइम ब्रांच पहुंचे थे। 

 

4 घंटे चली मछली परिवार के साथ पूछताछ 

दोपहर 12 से लेकर 4:30 बजे तक क्राइम ब्रांच ने मछली परिवार की प्रॉपर्टी और बैंक की जानकारी को लेकर उनसे सवाल जवाब किए। क्राइम ब्रांच से बाहर निकले शारिक मछली पहले तो मीडिया से बचते नजर आएं, उसके बाद उन्होंने दफ्तर के बाहर ही एमपी नगर चौराहे पर मीडिया से चर्चा करते हुए उनके ऊपर लगे सभी आरोपी को निराधार बताकर षड्यंत्र में फसाने की बात कही।

मेरे खिलाफ की गई साजिश

शारिक मछली ने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश की गई थी। मुझे फसाने में किसका हाथ ये सब जानते है। में यहां सार्वजनिक तौर पर नाम नहीं लेना चाहता। वही संपत्ति पर चलाए गए बुलडोजर को लेकर उन्होंने कहा कि कानून पर पूरा भरोसा है, विशेष कोर्ट में मामला चल रहा है। कोर्ट उनके साथ न्याय करेगा। रेल कर्मी राजेश तिवारी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर मछली ने कहा कि राजेश तिवारी से वह काफी समय से परिचित हैं,राजेश तिवारी उनके साथ इस तरह का बर्ताव क्यों कर रहे हैं यह समझ से परे हैं। मछली ने कहा कि उन्हें लगता है कि तिवारी किसी आर्थिक लाभ के लिए उनके खिलाफ बयान बाजी कर रहे है।

इस दौरान शारिक मछली ने खुद को  बेकसूर बताते हुए ड्रग्स और लव जिहाद से कोई संबंध नहीं होने की बात कही.

वकीलों ने भी टाले मीडिया के सवाल

नोटिस मिलने के बाद मछली परिवार के साथ वकील भी क्राइम ब्रांच पहुंचे थे वह पूरे समय क्राइम ब्रांच में मौजूद रहे करीब 4:30 बजे बाहर निकले मछली परिवार के वकील मीडिया के कैमरे से बचते हुए नजर आए,उन्होंने सवालों के जवाब में कहा कि क्राइम ब्रांच को जो जानकारी चाहिए थी वह  परिवार ने आज उपलब्ध करवा दी है। दूसरी और पूरे मामले को लेकर भोपाल क्राइम ब्रांच के एसीपी सुजीत तिवारी ने कहा कि ट्रांजेक्शन को लेकर जानकारी मांगी गई थी,वित्तीय जांच को लेकर शारिक मछली को बुलाया गया था। 

शारिक मछली के वकील
शारिक मछली के वकील

नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध वसूली प्रमुख

बीते कुछ समय से शारिक पर शिकंजा कसता जा रहा था। हाल ही में उसके कुछ साथियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई अहम जानकारियां  हाथ लगी थीं, जिसके बाद शारिक को तलब किया गया था। क्राइम ब्रांच को शक है कि शारिक मछली और उसका नेटवर्क कई बड़े गैरकानूनी धंधों में संलिप्त है, जिनमें नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध वसूली प्रमुख हैं।

शारिक और उसके गुर्गों की पहचान की

बताया जा रहा है कि शारिक के खिलाफ पहले से कई FIR दर्ज हैं और पुलिस के पास उसके खिलाफ कई वीडियो और ऑडियो सबूत भी हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच जारी है। इसके अलावा, कुछ चश्मदीदों ने भी शारिक और उसके गुर्गों की पहचान की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nationmirrormp/cg (@nationmirrormpcg)

गतिविधियों पर नजर रखी जा रही

शारिक का खुद क्राइम ब्रांच में पेश होना यह संकेत देता है कि या तो वह पुलिस के दबाव में है या फिर वह अपने पक्ष में कुछ सफाई देना चाहता है। पुलिस फिलहाल उससे गहन पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की भी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

कानूनी शिकंजा और कड़ा हो सकता

क्राइम ब्रांच अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं, जो शहर में चल रहे आपराधिक नेटवर्क को उजागर कर सकते हैं। अगर शारिक ने सहयोग नहीं किया, तो उस पर कानूनी शिकंजा और कड़ा हो सकता है।

Sharik Machhli: इस मामले से जुड़े और भी चेहरे सामने आ सकते

अब देखना यह है कि शारिक मछली की यह पेशी किसी समझौते का हिस्सा है या पुलिस की सख्ती का नतीजा। लेकिन इतना तय है कि आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े और भी चेहरे सामने आ सकते हैं।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Curd and Chia Seeds: हेल्थ के लिए बेस्ट कॉम्बिनेशन, जानिए इसके फायदे!
Next: Dhanteras Date 2025: 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा धनतेरस, जानिए क्या करें और क्या न करें…

Related Stories

गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया
  • जुर्म गाथा

गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन

Rohan Umak March 3, 2026
Lakshman Jhula drug arrest
  • उत्तराखंड
  • जुर्म गाथा

लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार

himani Shrotiya March 3, 2026
भोपाल में पाटीदार समाज का प्रदर्शन, धर्मांतरण की चेतावनी दी
  • मध्य प्रदेश

भोपाल में पाटीदार समाज का प्रदर्शन,पाटीदार समाज ने दी धर्मांतरण की चेतावनी दी

divya mistry March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज
  • होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
  • लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार
  • गल्फ संकट पर झारखंड सरकार हुई अलर्ट, CM सोरेन ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर
  • मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से बदल रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण परिवेश
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.