प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक खराब होने के कारण 26 अक्टूबर की सुबह उन्हें दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले एक हफ्ते से उन्हें खाने-पीने में परेशानी हो रही थी, जिसके लिए उनका इलाज चल रहा था। लेकिन अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है, परंतु उनकी स्थिति को लेकर अभी तक कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है।
हाल ही में शारदा सिन्हा के पति का ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हुआ था, जिससे वह गहरे सदमे में थीं। अपने पति की याद में वह अक्सर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करती रही हैं। उन्होंने अपने पति को याद करते हुए लिखा था, “लाल सिंदूर बिन मंगियों न शोभे, पर सिन्हा साहब की मधुर स्मृतियों के सहारे संगीत यात्रा को चलायमान रखने की कोशिश रहेगी।” शारदा सिन्हा छठ जैसे महापर्व पर अपने विशेष लोकगीतों के लिए जानी जाती हैं, और उनके फैंस उनकी सेहत में सुधार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
90 सैनिकों की मौत का दावा, 5 दिन पहले ट्रेन हाईजैक में 28 ढेर! बलूचिस्तान में BLA हमला: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बार फिर सेना को निशाना बनाया है। रविवार को BLA ने दावा किया कि उसने फिदायीन हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिकों को…
POPULARITY OF KRODH MOVIE: क्रोध फिल्म साल 17 मार्च 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे 25 साल हो गए हैं। आज फिल्म अपनी सिल्वर जुबली मना रही है। फिल्म के अहम किरदार में सुनील शेट्टी और रंभा थे। आज हम आपको इस फिल्म के दिलचस्प…
MP Police Recruitment 2025:एमपी में होगी 8500 पुलिसकर्मियों की भर्ती सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान MP Police Recruitment 2025: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में साढ़े 8 हजार से ज्यादा पुलिस कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर की नई भर्तियां जल्द निकाली जाएंगी। हम सभी विभागों…