Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Sharbat Jihad controversy: गुलाब शरबत बनाम रूह अफजा, बाबा रामदेव पर दिग्विजय सिंह का हमला,एक्स सीएम ने FIR दर्ज करने की मांग 
  • मध्य प्रदेश

Sharbat Jihad controversy: गुलाब शरबत बनाम रूह अफजा, बाबा रामदेव पर दिग्विजय सिंह का हमला,एक्स सीएम ने FIR दर्ज करने की मांग 

Aditya Mishra April 15, 2025

 बाबा रामदेव के शरबत पर उठे सियासी सवाल

Sharbat Jihad controversy:
Sharbat Jihad controversy:

खबर राजधानी भोपाल से है जहां पतंजलि के गुलाब शरबत बनाम रूह अफजा पर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज होती दिखाई दे रही है… बतादें कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए सांप्रदायित विभाजन की राजनीति कर रहे हैं।

शरबत के बहाने हिंदू-मुस्लिम किया जा रहा- एक्स सीएम दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने कहा कि बाबा रामदेव लोगों से रूह अफजा न पीने की बात कर रहे हैं और अपने गुलाब शरबत को प्रमोट कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रामदेव इसे ‘शरबत जिहाद’ का नाम देकर धार्मिक भावनाओं को भड़का रहे हैं। उन्होंने आईटी एक्ट के तहत रामदेव पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कोरोना काल के मामले भी उठाए

दिग्विजय सिंह ने रामदेव के पुराने मामलों को भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बिना वैज्ञानिक आधार के कोरोनिल दवा लॉन्च कर दी गई थी, जिसमें कई वरिष्ठ मंत्री भी प्रचार में शामिल हुए थे। उन्होंने बाबा रामदेव को “ठग” बताते हुए कहा कि उन्होंने कई कंपनियों पर झूठे आरोप लगाए थे।

डबल इंजन सरकार पर दिग्विजस सिंह का निशाना

बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकारों को ‘डबल इंजन सरकार’ बताते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि जहां-जहां यह सरकार है, वहां अल्पसंख्यकों को सबसे ज्यादा परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर अल्पसंख्यकों को फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा है और सांप्रदायिक तनाव का माहौल बनाया जा रहा है।

 दंगों पर सुप्रीम कोर्ट का हवाला

Sharbat Jihad controversy: दिग्विजय सिंह ने कहा कि दंगे रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहले ही दिशा-निर्देश दे चुका है,लेकिन सरकारें उन्हें लागू नहीं कर रही हैं। उन्होंने गुना में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जानबूझकर भड़काऊ गतिविधियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। बार-बार दंगे भड़काने वाले इलाकों में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी उन्होंने मांग की।

और भी ऐसी खबरों के लिए डाउनलोड करें nation mirror app 

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: bulgaria roses uttarakhand farming : उत्तराखंड की बंजर भूमि पर बल्गेरियाई गुलाबों की खेती: खुशियों और समृद्धि की शुरुआत
Next: न्यूयॉर्क विमान दुर्घटना में भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर और उनके परिवार की मौत

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.