Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Shantaram Tribute: पूर्व प्रांत प्रचारक शांताराम को श्रद्धांजलि: मुख्यमंत्री साय सहित अनेक गणमान्यजन हुए शामिल
  • छत्तीसगढ़

Shantaram Tribute: पूर्व प्रांत प्रचारक शांताराम को श्रद्धांजलि: मुख्यमंत्री साय सहित अनेक गणमान्यजन हुए शामिल

divya mistry September 6, 2025

Shantaram Tribute: छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक शांताराम के निधन पर प्रदेशभर में शोक की लहर है। राजधानी रायपुर स्थित जागृति मंडल, पंडरी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने शांताराम के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Shantaram Tribute
Shantaram Tribute

Shantaram Tribute: शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान हो

मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शांताराम संघ के वरिष्ठ प्रचारक थे और उनके साथ उनका आत्मीय व पारिवारिक संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि शांताराम सदैव एक अभिभावक की तरह स्नेह और मार्गदर्शन देते रहे। उनका जाना न केवल संघ और समाज के लिए, बल्कि मेरे लिए भी एक व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके सभी शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान हो।

Shantaram Tribute: आशीर्वाद से उन्हें भी लगातार प्रेरणा मिलती रही

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी शांताराम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे हमारे लिए पिता तुल्य थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में राष्ट्र निर्माण की दिशा में अमूल्य योगदान दिया। खासतौर पर उन्होंने मदकूदीप जैसे सांस्कृतिक स्थल को पुनर्जीवित कर समाज में जागरूकता लाई। अपनी सादगी, जीवन मूल्यों और अनुशासन के कारण वे सभी के प्रेरणास्रोत बने। डॉ. सिंह ने कहा कि शांताराम ने स्वयंसेवकों और जनता को परिवार समझकर मार्गदर्शन दिया और उनके आशीर्वाद से उन्हें भी लगातार प्रेरणा मिलती रही।

Shantaram Tribute: चंद्राकर सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद थे

श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक, आयोगों के अध्यक्ष और संघ के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद संतोष पांडे, विधायक सर्वअनुज शर्मा व मोतीलाल साहू, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, कृषि कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद थे।

शांताराम के निधन से छत्तीसगढ़ ने एक आदर्श प्रचारक और समाजसेवी को खो दिया है। उनका जीवन और कार्य लंबे समय तक लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुंबई में ब्लास्ट की धमकी: वॉट्सएप पर लिखा ’34 गाड़ियों में 400 किलो RDX लगाया
Next: Messi FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप 2026 पर मेसी का बड़ा बयान- ‘उम्र की वजह से खेलना कठिन..’!

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.