Shanaya Kapoor Tu Yaa Main: बॉलीवुड के जाने-माने एक्ट्रेस शनाया कपूर और एक्टर आदर्श गौरव की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर 13 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। फिल्म रोमांस, सस्पेंस और सर्वाइवल थ्रिलर से भरी हुई है।
बता दें कि, यह फिल्म साल 2018 की थाई हॉरर थ्रिलर मूवी ‘द पूल’ का ऑफिशियल रिमेक फिल्म ‘तू या मैं’ है।

कैसी है फिल्म की कहानी?
फिल्म की शुरुआत में दो लोगों की अलग-अलग दुनिया दिखाते हैं। इसमें एक्ट्रेस शनाया कपूर ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अवनी शाह के किरदार में नजर आ रही है, जो सोशल मीडिया पर मिस वैनिटी के नाम से फेमस होती है। तो वहीं आदर्श गौरव फिल्म में मारुति कदम के किरदार में हैं, जो कि नालासोपारा के चॉल में रहता है, वो एक रैपर होता है, जो अपने कॉन्टेंट के दम पर अपनी पहचान बनना चाहते हैं। फिर दोनों की एक इवेंट के दौरान मुलाकात होती है। फिर दोनों की दोस्ती हो जाती है।


फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती है और अवनि प्रेग्नेंट हो जाती है, तब उसके परिवार वाले अबॉर्शन कराने का दबाव बनाते हैं, लेकिन अवनि इस बात से मना कर देती है। लेकिन जब घरवाले नहीं मानते तो वो मारूति के साथ रहने लगती है। फिर वो एक बार घूमने जाते है। फिर एक होटल में रुकते हैं। यहां से कहानी में ट्विस्ट आता है। उस होटल में उन दोनों के अलावा कोई नहीं बचता है। और वो दोनों एक 20 फीट गहरे स्विमिंग पूल में फंस जाते हैं, उसके अंदर एक मगरमच्छ होता है। दोनों अपनी जान मगरमच्छ से कैसे बचाते हैं? ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पडे़गी।

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कलेक्शन
13 फरवरी को यह फिल्म ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन महज 1 करोड़ रुपये की ही कमाई कर सकी। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म आने वाले दिनों में अच्छा बिजनेस करेगी।

जानिए लोगों ने किस तरह दिए रिव्यू
एक यूजर ने 5 में से 3 स्टर दिया
#TuYaaMain is a refreshing blend of something new and different.
The film makes you smile, scares you at times, and also hits you emotionally.
From sound design, colour grading, and VFX—everything feels top-notch and extraordinary.
The first half is packed with fun and smartly… pic.twitter.com/tYOJMdxsfh— VASU KAPOOR (@moviereview1684) February 12, 2026
दूसरे यूजर ने 5 में 2 स्टार दिया
#TuYaaMain Movie Review
Rating: ⭐🌟 “Terrible”Tu Yaa Main is a terrible film, and I honestly can’t believe the makers thought this would work. It feels like they assume the audience won’t notice that it’s almost a complete remake of #ThePool (Thai movie), with just a few… pic.twitter.com/3VIu51n1vu
— Being Shivam (@beingshivam_90) February 13, 2026
तीसरे यूजर ने फिल्म की तारीफ की
#TuYaaMainReview : ⭐⭐⭐⭐🌟#TuYaaMain is a refreshing, youth-driven survival thriller that stands out for its bold concept and engaging execution. From the very beginning, the film pulls you into its world and maintains a steady grip on tension till the final act.
The… pic.twitter.com/b4L1MXxItw
— Vishwajit Patil (@_PatilVishwajit) February 12, 2026
