Shamshabad renamed to Suryanagar: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज विदिशा जिले के शमशाबाद में ‘कृषक हितग्राही सम्मेलन’ में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की। शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्यनगर कर दिया गया है।

शमशाबाद नहीं सूर्यनगर कहो..
सीएम डॉ मोहन यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी डिमांड पर शमशाबाद अब सूर्य नगर के नाम से जाना जाएगा। जैसी ही नाम बदलने की घोषणा की गई, मौके पर मौजूद लोगों तालियों से अभिवादन किया। क्षेत्र की सांसद लता वानखेड़े और विधायक विधायक सूर्य प्रकाश मीणा की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आश्वासन दिया कि जिला पंचायत से प्रस्ताव भेजा जाए। क्षेत्र का नाम बदलकर सूर्यनगर किया जाएगा।
नए सब-स्टेशन की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विकास के लिए नगर परिषद को 3 करोड़ रूपये देने की घोषणा की। साथ ही नए-सब स्टेशन, संजय सागर बांध और सगड़ बांध से सिंचाई परियोजना भी शुरू करने की घोषणा की है। जनता को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री ने रोड शो किया। जिसमें CM के साथ शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा भी रथ पर सवार रहे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

Shamshabad renamed to Suryanagar: करोड़ों की सौगात
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शमशाबाद में 163.62 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 97 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की पहली जिला स्तरीय फिंगरप्रिंट लैब का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कुल 104.30 करोड़ रुपए की लागत से 56 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया, जबकि 59.32 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए 41 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन कार्यों में शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए 53.26 करोड़ के 11 कार्यों का भूमिपूजन और 0.69 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण भी शामिल है।
कांग्रेसियों जवाब दो…
जब से मध्यप्रदेश बना, तब से लेकर अधिकांश समय तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन गेहूं का दाम केवल ₹400 प्रति क्विंटल तक बढ़ा।
लेकिन आज हमारी सरकार ₹2,625 प्रति क्विंटल में गेहूं खरीद रही है। pic.twitter.com/0ItYiTjtww
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 7, 2026
56 निर्माण कार्यों का शिलान्यास
वहीं, सिरोंज विधानसभा में 37.36 करोड़ के 15 कार्यों का भूमिपूजन और 10.02 करोड़ के 5 कार्यों का लोकार्पण हुआ। कुरवाई विधानसभा में 1.19 करोड़ के 7 कार्यों का भूमिपूजन और 44.18 करोड़ के 16 कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया। इसी तरह, विदिशा विधानसभा में 8.96 करोड़ के 8 कार्यों का भूमिपूजन और 3.14 करोड़ के 9 कार्यों का लोकार्पण किया गया। जबकि गंजबासौदा विधानसभा में 3.53 करोड़ के 15 कार्यों का भूमिपूजन और 1.29 करोड़ के 4 कार्यों का लोकार्पण हुआ।
