Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Shami Daughter Holi Controversy: मौलाना का शमी की बेटी पर बयान, सारंग ने किया पलटवार..
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Shami Daughter Holi Controversy: मौलाना का शमी की बेटी पर बयान, सारंग ने किया पलटवार..

Hema Gupta March 18, 2025

Shami Daughter Holi Controversy: रंगो का त्योहार होली 14 मार्च को पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर खिलाड़ी मोहम्मद शमी की बेटी आईरा का होली खेलते की फोटो सामने आई है। जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। स्वयंभू धर्मगुरु और ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने शमी की बेटी के होली खेलने पर आपत्ति जताई है। साथ ही कहा कि- अगर शमी की बेटी होली खेलने के लिए समझदार है, तो यह शरीयत के खिलाफ है। इसी बीच मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सांरग ने मोहम्मद शमी को सपोर्ट करते हुए लेटर लिखकर कहा है कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं हैं।

Read More: Football Lionel Messi: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर वर्ल्ड कप क्वालिफायर टीम से हुए बाहर…

विश्वास सारंग ने शमी को दिलाया भरोसा..

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने मौलाना रिजवी के बयान पर फटकार लगाई साथ ही मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी के बयान पर खेल मंत्री ने एतराज जताया है और शमी को सर्पोट करते हुए कहा कि -” कट्टरपंथी और चरमपंथी अपनी सीमाएं लांघ चुके हैं। यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही क्रिकेटर मोहम्मद शमी को यह भी पत्र लिखकर भरोसा दिलाया गया है कि उनको और उनकी बेटी को कट्टरपंथियों से डरने की कोई भी जरूरत नहीं है।”

आगे कहा कि- सरकार का उनके और उनकी बेटी के साथ पूरा सपोर्ट है। साथ ही सारंग ने कहा गया कि कोई भी अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक नहीं लग सकता है।

मौलाना रजवी का शमी की बेटी पर निशाना

मौलाना रजवी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि “अगर शमी की बेटी छोटी है और बिना समझे होली खेलती है, तो यह कोई गुनाह नहीं। लेकिन अगर वह समझदार है और जानबूझकर होली खेलती है, तो यह शरीयत के खिलाफ माना जाएगा।”

रजवी ने आगे कहा कि-

‘मैंने शमी और उनके परिवार के सदस्यों से अपील की है। जो भी शरीयत में नहीं है, उसे अपने बच्चों को न करने दें। होली हिंदुओं के लिए बहुत बड़ा त्योहार है, लेकिन मुसलमानों को होली नहीं मनानी चाहिए। अगर कोई शरीयत को जानते हुए भी होली मनाता है, तो यह गुनाह है।’

शमी की एक्स वाईफ ने बेटी की तस्वीरें की थी शेयर

शमी की एक्स वाईफ हसीन जहां ने अपनी बेटी आयरा की होली खेलते की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में साझा की थी। जिसमें बेटी आयरा होली खेलते काफी खुश नजर आ रहीं हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Pooja Khedkar : सुप्रीम कोर्ट ने पूजा खेडकर को यूपीएससी धोखाधड़ी मामले में अंतरिम सुरक्षा बढ़ाई  
Next: Sikandar New Song Out: सिकंदर के टाइटल ट्रैक ने मचाया धमाल…

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.