Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Shahrukh Khan Injured: किंग खान अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के सेट पर हुए घायल!
  • एंटरटेनमेंट

Shahrukh Khan Injured: किंग खान अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के सेट पर हुए घायल!

Hema Gupta July 19, 2025

Shahrukh Khan Injured: बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार किंग खान के चोटिल होने की खबरे सामने आ रहीं हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के दावा किया है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख एक्शन सीन करते समय चोटिल हो गए।

Read More: Hardik Pandya Video Viral: भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आएं हार्दिक, वीडियो हुआ वायरल…

बताया जा रहा है कि, यह हादसा मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग की दौरान एक एक्शन सीन करते हुए हुआ, जिसके बाद शूटिंग रोक दी गई। और इलाज के लिए शाहरुख को अमेरिका ले जाया गया हैं। डॉक्टर ने 1 महिने रेस्ट की सलाह दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by D’YAVOL X (@dyavol.x)

हालांकि इस खबर पर शाहरुख या प्रोडक्शन हाउस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।।

शूटिंग टली, अगला शेड्यूल सितंबर या अक्टूबर…

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग रोक दी गई और अब शूटिंग का अगला शेड्यूल सिंतबर या अक्टूबर में तय किया गया है। एक्टर के चोटिल होने की खबर से उनके फैंस काफी चिंता में डूब गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

फिल्म से जुड़े सूत्र ने किया खुलासा- ‘कोई चोट नहीं लगी’

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ से जुड़े एक सूत्र ने इन खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि,

“किसी को कोई चोट नहीं लगी। यह सब झूठ है। लोग बिना कन्फर्म किए कैसे ऐसी बातें फैला देते हैं?”

गोल्डन टोबैको स्टूडियो में 1 महीने पहले ही खत्म हो गई थी शूटिंग…

सूत्र ने बताया कि गोल्डन टोबैको स्टूडियो में शूटिंग 29 मई से 12 जून तक ही चली थी और इसके बाद टीम महबूब स्टूडियो शिफ्ट हो गई थी, जहां 24 जून को आखिरी दिन की शूटिंग हुई।

“अब इस शूट को हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। तब कहीं किसी को कोई चोट नहीं लगी थी। शूटिंग बिल्कुल स्मूथ हुई थी।”

‘अगर लगी भी हो चोट, तो ‘किंग’ के सेट पर नहीं..’ – सूत्र

जब सूत्र से पूछा गया कि अगर शाहरुख को चोट लगी भी हो, तो क्या वह किसी दूसरी फिल्म के सेट पर हो सकती है? इस पर उन्होंने कहा:

“अगर वाकई कोई चोट लगी है, तो वो ‘किंग’ के सेट पर नहीं हुई, खासकर गोल्डन टोबैको स्टूडियो में तो बिल्कुल भी नहीं।”

3 शेड्यूल हो चुके हैं पूरे, अब विदेश में होगी शूटिंग…

सूत्रो के हवाले से, फिल्म अब तक तीन बड़े शेड्यूल पूरे हो चुके हैं और टीम अब अगली शूटिंग विदेश लोकेशंस में करने जा रहें है। और इस फिल्म के अंत में भारत में फिर से शूटिंग होगी।

‘किंग’ में नजर आएंगे ये सितारे…

फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर और अभय वर्मा जैसे नामचीन कलाकार शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम जल्द ही स्कॉटलैंड में अगली शूटिंग शुरू करेगी।

शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो…

‘किंग’ के अलावा शाहरुख खान यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का भी अहम हिस्सा बने रहेंगे। वह जल्द ही ‘पठान 2’ और मोस्ट अवेटेड ‘टाइगर वर्सेज पठान’ में भी नजर आएंगे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Pushkar Singh Dhami Investment Summit 2025: निवेश उस्तव में शामिल हुए उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी
Next: Sinusitis Symptoms and Treatment: क्या है साइनसाइटिस? जानिए इसके लक्षण, कारण और घरेलु उपाय…

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.