Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • 4 साल के बेटे को दिया जहर, मां-बाप ने की आत्महत्या..35 पेज का सुसाइड नोट
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

4 साल के बेटे को दिया जहर, मां-बाप ने की आत्महत्या..35 पेज का सुसाइड नोट

himani Shrotiya August 27, 2025
Shahjahanpur family suicide: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो पूरे इलाके को स्तब्ध कर देने वाली है। एक करोड़पति कारोबारी ने अपनी पत्नी और चार साल के मासूम बेटे के साथ सामूहिक आत्महत्या कर ली। यह घटना रोजा थाना क्षेत्र के दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी में 27 अगस्त 2025 को सामने आई। कारोबारी सचिन ग्रोवर (35 वर्ष), उनकी पत्नी शिवांगी (30 वर्ष) और बेटा फतेह (4 वर्ष) का शव घर के अंदर मिला। पुलिस को संदेह है कि व्यापार में लगातार हो रहे घाटे और आर्थिक तंगी के कारण परिवार ने यह कदम उठाया।
सचिन ग्रोवर (35 वर्ष), उनकी पत्नी शिवांगी (30 वर्ष)
सचिन ग्रोवर (35 वर्ष), उनकी पत्नी शिवांगी (30 वर्ष)

फंदे से लटके पति-पत्नी

बुधवार सुबह जब घर में कोई हलचल नहीं दिखी, तो नीचे रहने वाले परिजनों को शक हुआ। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो पति-पत्नी के शव फंदे से लटके हुए दिखे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां का नजारा दिल दहला देने वाला था। बेटा फतेह बेड पर अचेत पड़ा था, उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्चे को चूहे मारने की दवा (जहर) खिलाई गई थी। पत्नी शिवांगी बेडरूम में फंदे से लटकी मिली, जबकि पति सचिन का शव ड्राइंग रूम में लटका हुआ था। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेटा फतेह (4 वर्ष)
बेटा फतेह (4 वर्ष)

परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात परिवार सामान्य दिख रहा था। रात के खाने के बाद सब सो गए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि रात ही परिवार का अंत हो जाएगा। सचिन की भाभी ने बताया कि परिवार हमेशा खुशमिजाज रहता था। घटना की सूचना मिलते ही कॉलोनी में सनसनी फैल गई। एसपी और सीओ ने मौके का निरीक्षण किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

 पति ड्राइंग रूम में लटका मिला।
पति ड्राइंग रूम में लटका मिला।

35 पेज का सुसाइड नोट

घटना से पहले शिवांगी ने अपनी मां और भाई को व्हाट्सएप पर 35 पेज का लंबा सुसाइड नोट भेजा था। नोट में उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति और कर्ज के बोझ का जिक्र किया। लिखा था, “मैं आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान हूं। मेरी वजह से आप लोग भी परेशान रहते हैं। अब आप लोग आराम से रहिएगा।” नोट में कई लोगों की देनदारी का भी उल्लेख था। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए हैं और सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) निकलवाने का काम शुरू कर दिया है। सुसाइड नोट के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। 

Shahjahanpur family suicide: बिजनेस में हुआ घाटा

सचिन ग्रोवर मोहनगंज में पानीपत हैंडलूम नाम से शोरूम चलाते थे। वे हैंडलूम का कारोबार करते थे और कभी करोड़पति कारोबारी के रूप में जाने जाते थे। 2017 में उन्होंने पड़ोसन शिवांगी से लव मैरिज की थी। दंपति का एक बेटा फतेह था। परिवार दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी के 2200 स्क्वायर फीट के दो मंजिला मकान में रहता था। मकान के नीचे सचिन के दो भाई रोहित और मोहित रहते थे, जबकि ऊपर सचिन, शिवांगी, बेटा और मां रहते थे। यह पॉश इलाका था, लेकिन व्यापार में लगातार घाटा होने से परिवार कर्ज के जाल में फंस गया। सूदखोरों का दबाव भी बताया जा रहा है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Celebrities Ganesh Chaturthi 2025: सेलिब्रिटीज ने मनाई गणेश चतुर्थी, गणपति बप्पा को लेकर आएं घर…
Next: लखनऊ की बदहाली का जिक्र और एक्शन की मांग: विधायक राजेश्वर सिंह का सीएम योगी को लेटर

Related Stories

UP Gym Female Trainer
  • उत्तर प्रदेश

जिम में महिला ट्रेनर नहीं रखा तो होगी कार्रवाई, CM योगी के सख्त आदेश

himani Shrotiya March 2, 2026
बिहार में रील बनाने से नाराज़ पति ने गला दबाकर पत्नी की ली जान
  • जुर्म गाथा
  • बिहार

बिहार में रील बनाने से नाराज़ पति ने गला दबाकर पत्नी की ली जान, घटना से पहले महिला ने रोते हुए वीडियो किया था जारी

Rohan Umak March 2, 2026
Ghaziabad YouTuber Salim
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई

himani Shrotiya March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
  • जिम में महिला ट्रेनर नहीं रखा तो होगी कार्रवाई, CM योगी के सख्त आदेश
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.