Shahid Kapoor 44th Birthday: शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में आई फिल्म ‘इश्क विश्क’ से की थी। एक्टर पकंज कपूर और एक्ट्रेस नीलिमा अजीम के बेटे हैं ।उन्होंने विवाह, जब वी मेट, हैदर, कबीर सिंह जैसी सुपरहिट फिल्में दीं है। एक वक्त था, जब शाहिद को चॉकलेटी हीरो कहा जाता था, लेकिन उन्होंने रोल के साथ एक्सपेरिमेंट्स करके प्रूव कर दिया कि वे इंटेंस लुक वाले रोल भी कर सकते हैं।
Read More: Akshay And katrina in Mahakumbh: अक्षय, कैटरीना पहुंची महाकुंभ, किया संगम में स्नान
शाहिद अपनी पर्सनल लाइफ की बात
एक इंटरव्यूं में शाहिद अपनी पर्सनल लाइफ की बात करते हुए बताया था कि ‘पिता से तलाक के बाद मेरी मां ने अकेले ही मेरा पालन-पोषण किया था। जिसे देखकर मुझे बेहद कम उम्र से ही काम करना शुरू करना पड़ा।’ नीलिमा अजीम सिर्फ 22 साल की थी जब उन्होंने शाहिद को जन्म दिया था। उनके जन्म के 3 साल बाद ही नीलिमा और पंकज कपूर का तलाक हो गया था।

18 साल की उम्र से ही शाहिद कपूर ने काम करना शुरू कर दिया था। वो करियर की शुरुआत में कई फिल्मी गानों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करते थे साथ ही कई Ad में भी काम करते थे. इतनी कम उम्र में काम के प्रति अपने समर्पण को लेकर शाहिद कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि मेरे माता-पिता दोनों सुपर अचीवर्स थे। मैं भी खुद को साबित करना चाहता था और जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहता था। मैं अपना जीवन बर्बाद नहीं करना चाहता था।
2003 मे शाहिद ने बॉलीवुड में किया था डेब्यू
शाहिद कपूर ने 2003 में फिल्म इश्क विश्क से बॉलीवुड में बतौर हीरो डेब्यू किया। चार साल के संघर्ष और 200 ऑडिशन के बाद उन्हें यह फिल्म मिली, जिसने उन्हें चॉकलेटी बॉय के रूप में पहचान दिलाई। उन्हें कई फिल्मों के ऑफर भी मिले, लेकिन कुछ लोगों ने कहा कि इस डेब्यू के बाद भी तुम्हारा कुछ नहीं हो सकता।

विवाह ने बदला शाहिद का करियर
शाहिद के करियर के मुश्किल दिनों में, सूरज बड़जात्या ने उन्हें फिल्म विवाह का ऑफर दिया। फिल्म के दौरान शाहिद को खुद पर विश्वास नहीं था, उन्होंने फिल्म की शूटिंग को सिर्फ 8 दिन हुए थे कि शाहिद, सूरज के पास गए और कहा- सर, अगर अभी भी आप किसी दूसरे एक्टर को कास्ट करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। लेकिन सूरज के मार्गदर्शन में शाहिद ने एक्टिंग पर फोकस किया। यह फिल्म 10 नवंबर 2006 को रिलीज हुई और सुपरहिट साबित हुई, जिसने शाहिद के करियर को नया मोड़ दिया।

शाहिद के कहने पर करीना कपूर ने साइन की जब वी मेट
2007 में जब वी मेट शाहिद के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक साबित हुई। शुरुआत में इम्तियाज अली ने बॉबी देओल को कास्ट किया था। कुछ समय के लिए इम्तियाज को फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी थी। जब उन्होंने जब वी मेट की शूटिंग शुरू करनी चाही तब बॉबी किसी दूसरे शूट में बिजी हो गए। फिर इम्तियाज ने आदित्य के रोल के लिए शाहिद और गीत के लिए करीना को चुना। इस साल रिलीज हुई फिल्म जब वी मेट को शाहिद की करियर की बेस्ट फिल्म का तगमा मिला। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

कबीर सिंह में शाहिद की जबरदस्त मेहनत
शाहिद के करियर की बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में 2019 की फिल्म कबीर सिंह का नाम शामिल है।
लुक के परफेक्शन के लिए शाहिद ने शूटिंग के दौरान ही 8 किलो वजन बढ़ाया और फिर 12 किलो घटाया।
शूटिंग के दौरान शाहिद ने रोज़ 20 सिगरेट पीने की आदत बना ली,
हालांकि असल ज़िन्दगी में वह कभी सिगरेट नहीं पीते थे।

2015 में शाहिद ने की थी शादी
एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी 7 जुलाई, 2015 को पंजाबी रीति-रिवाज के साथ हुई थी।
शाहिद उम्र में मीरा से 13 साल बड़े हैं।
हालांकि दोनों की शादी को 8 साल बीत चुके हैं,
लेकिन वक्त के साथ दोनों का रिश्ता और भी गहरा हो गया है,
मीरा और शाहिद अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं।
दोनों के दो बच्चे हैं। बेटी मीशा और बेटा ज़ैन,
मीशा का जन्म अगस्त 2016 में हुआ था और ज़ैन का जन्म सितंबर 2018 में हुआ था।

