Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Shahdol: भाईदूज पर दो भाइयों का तलवार से मर्डर!, बचाने पहुंचा तीसरा भाई भी घायल जाने क्या थी वजह?
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Shahdol: भाईदूज पर दो भाइयों का तलवार से मर्डर!, बचाने पहुंचा तीसरा भाई भी घायल जाने क्या थी वजह?

Narendra Singh October 22, 2025

shahdol two brothers murdered: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में भाईदूज के मौके पर तलवार से वार कर दो भाइयों की हत्या कर दी गई। बचाने पहुंचे तीसरे भाई की पर भी हमला किया, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हत्या के मुख्य आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ बुढार थाने में सरेंडर कर दिया है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झारिया को लाइन हाजिर कर दिया।

बलबहरा गांव में हुई वारदात

घटना बलबहरा गांव की है। सोनू उर्फ राकेश तिवारी और राहुल तिवारी अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान में दीया जलाने पहुंचे थे, तभी आरोपी अनुराग शर्मा, धनेश शर्मा, नयन पाठक, नीलेश कुशवाहा और अन्य आरोपी तलवार और धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे। सभी ने दुकान में दीया जला रहे भाइयों पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही राकेश का बड़ा भाई सतीश भी मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

स्थानीय लोग खून से लथपथ घायलों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से पहले राहुल तिवारी ने अपने मोबाइल पर मैसेज रिकॉर्ड किया है। इसमें उसने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि यह उसका अंतिम बयान है। उसने सभी आरोपियों के नाम भी बताए हैं।

एक एकड़ जमीन का था विवाद

जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच एक एकड़ भूमि को लेकर विवाद था। चार दिन पहले भी मालिकाना हक को लेकर झगड़ा हुआ था। केशवाही चौकी में दोनों पक्ष गए थे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।

shahdol two brothers murdered: गांजा तस्करी को लेकर था विवाद

जमीन के साथ ही गांजा तस्करी में वर्चस्व की जंग पुलिस ने बताया कि तिवारी और शर्मा परिवार में जमीनी को लेकर 2021 से विवाद चला आ रहा है। यह मामला कोर्ट में विचारधीन है। इसमें राकेश और उसके भाइयों ने आरोपी अनुराग के साथ मारपीट की थी। इसी को लेकर दोनों में दुश्मनी थी। इसके अलावा, दोनों पक्ष गांजे का भी अवैध तरीके से कारोबार करते थे। आरोपी अनुराग शर्मा और मृतक राकेश तिवारी के खिलाफ गांजा तस्करी का मामला भी दर्ज है। जमीन के साथ दोनों पक्ष के बीच गांजे के अवैध कारोबार को लेकर भी वर्चस्व की लड़ाई थी।

दो की मौत, एक अस्पताल में, एक रेलवे में नौकरी

हमले में घायल सतीश चार भाइयों में सबसे बड़ा है और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। मुकेश तिवारी तीसरा भाई है और रेलवे में नौकरी करता है। चौथा भाई राहुल अविवाहित था और उसी की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। दोनों मृतकों के घर पर मातम पसरा हुआ है।

Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Surajpur: हैवान पति!, खाना नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या
Next: नीरज चोपड़ा को मिला सम्मान: ओलंपियन नीरज चोपड़ा को लेफ्टीनेंट कर्नल की उपाधि

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.