Shahdol Patrakar Committee News: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ शहडोल जिला इकाई ने प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के मार्गदर्शन में और जिला अध्यक्ष साथी गजेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में मजदूर दिवस पर पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह को 21 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया ।
जयघोष के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे पत्रकार
ज्ञापन से पहले शहडोल स्थानीय सर्किट हाउस से रैली निकाला कर जय घोष, और नारेबाजी के साथ पत्रकारसाथी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे, जहां सोनसभागार में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम कलेक्टर शहडोल को ज्ञापन सौंपा गया।
Read more: INDORE: 3 साल की बच्ची ने संथारा से त्याग शरीर
Shahdol Patrakar Committee News: प्रदेश संगठन प्रभारी रहे मौजूद
इस मौके पर प्रदेश संगठन प्रभारी मो.अली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश अग्रवाल, सम्भागीय उपाध्यक्ष अखिलेश पाण्डे, सम्भागीय महासचिव कृष्णा तिवारी, जिला अध्यक्ष शहडोल जिला इकाई गजेंद्र सिंह परिहार, महासचिव शहडोल जिला इकाई अनुराग त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सिद्धीक अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष गोहपारू सुमित सिंह चंदेल, ब्लॉक अध्यक्ष जयसिंहनगर राकेश गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष ब्यौहारी अशोक तिवारी, धनपुरी नगर अध्यक्ष शकील खान, शहडोल नगर अध्यक्ष निशांत सिंह, साथी दिलीप सिंह मरावी, राजेंद्र शर्मा, साथी इस्लाम खान, साथी कोमल प्रसाद कुशवाहा, आईटी सेल संयोजक रिजवान खान, साथी कृष्णा मिश्रा, साथी अशोक तिवारी सचिव शहडोल, साथी समीर खान सोहागपुर, कोषाध्यक्ष शहडोल जिला इकाई विश्वास हलवाई,सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
अशोक तिवारी की रिपोर्ट
