Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Shahdol News: सहायक संचालक को नहीं किया जा रहा रिलीज — आखिर कौन है संरक्षणदाता?
  • मध्य प्रदेश

Shahdol News: सहायक संचालक को नहीं किया जा रहा रिलीज — आखिर कौन है संरक्षणदाता?

divya mistry July 2, 2025

Shahdol News: शहडोल जिले और विकासखंडों में अमानक खाद-बीज की बिक्री को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी के चलते शासन ने उपसंचालक आरपी झरिया और सहायक संचालक रमेंद्र कुमार सिंह का तबादला कर दिया था। रमेंद्र कुमार सिंह, जिन पर गंभीर आरोप लगे हैं, उन्हें कृषि मंत्रालय, मध्य प्रदेश शासन द्वारा 17 जून 2025 को जारी आदेश के तहत शहडोल से मुरैना स्थानांतरित किया गया। इसके बावजूद, वे अब तक शहडोल में पद पर बने हुए हैं और भारमुक्त नहीं हुए हैं।

Shahdol News: भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोप और गहरे हो गए

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सहायक संचालक सिंह राजनीतिक दबाव के चलते अभी भी पद पर जमे हुए हैं। आरोप है कि वे खाद-बीज व्यापारियों से अवैध रूप से मोटी रकम वसूल रहे हैं। जो व्यापारी पैसा नहीं देते, उनके यहां छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई की जाती है। वहीं जो पैसे दे रहे हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। ऐसे मामलों में नमूना तक नहीं लिया जा रहा है, जिससे भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोप और गहरे हो गए हैं।

Shahdol News:

Shahdol News
Shahdol News

पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रह सके

30 जून 2025 को पत्र क्रमांक 2063 के जरिए उनके भारमुक्ति की स्थिति पूछी गई थी, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस लापरवाही से जिले के किसान और आम नागरिक दोनों परेशान हैं। जनता की मांग है कि सहायक संचालक को जल्द से जल्द शहडोल से भारमुक्त किया जाए, ताकि कृषि व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रह सके।

Shahdol News: कलेक्टर के आदेश पर उन्हें रोका गया

इस विषय में जब कृषि विभाग के प्रभारी उपसंचालक संग्राम सिंह मरावी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि —
“कलेक्टर के आदेश पर उन्हें रोका गया है, लेकिन जल्द ही उन्हें भी भारमुक्त कर दिया जाएगा।”

Shahdol News: यह पूरा मामला अब जनचर्चा का विषय बन गया है कि आखिर ऐसे अधिकारी को बचाने वाला कौन है, और क्यों शासन के स्पष्ट निर्देश के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही? प्रशासन से जवाबदेही की मांग ज़ोर पकड़ रही है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Wimbledon 2025: जेसिका पेगुला पहले ही दौर में बाहर, अल्काराज और सबालेंका की धमाकेदार शुरुआत…
Next:  जुलाई में बारिश का ‘बूस्ट’! देश के 23 राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान

Related Stories

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.