Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • Shahdol NEWS : अनूपपुर, शहडोल,उमरिया के श्रमजीवी पत्रकारों की संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठन प्रभारी मो अली ने व्यक्त किए विचार
  • मध्य प्रदेश

Shahdol NEWS : अनूपपुर, शहडोल,उमरिया के श्रमजीवी पत्रकारों की संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठन प्रभारी मो अली ने व्यक्त किए विचार

Narendra Singh April 23, 2025

Shahdol NEWS : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ शहडोल का संभागीय सम्मेलन अनूपपुर में संपन्न हुआ है जिसमें अनूपपुर शहडोल और उमरिया तीन जिलों के संभागीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए…जिसमें ग्राम और तहसील क्षेत्र में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के साधारण सदस्य संगठन की रीढ हैं। संगठन के सभी पदाधिकारियो का यह कर्तव्य है कि पत्रकारों के सम्मान, स्वाभिमान और स्वतंत्र समाचार लेखन के अधिकार की रक्षा के लिये हर संभव प्रयास करें।अनूपपुर में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ शहडोल संभागीय इकाई और अनूपपुर जिला इकाई की संगठनात्मक बैठक मे उपरोक्त विचार मप्र के संगठन प्रभारी मो अली ने व्यक्त किये। मुख्य वक्ता के रुप मे मो अली ने उपस्थित पदाधिकारियो को बतलाया कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश का सबसे बड़ा एवं पत्रकारों के हितों की लडाई लड़ने वाला सबसे सक्रिय और जुझारु संगठन है।

Shahdol NEWS
Shahdol NEWS

Shahdol NEWS : पत्रकार समाजहित में सबसे महत्वपूर्ण

प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार समाजहित में सबसे महत्वपूर्ण और जवाबदेही का कार्य है। आपसी मनमुटाव और निहित स्वार्थों की यहाँ कोई जगह नहीं है‌ । पत्रकारिता जब देश हित की जगह स्व हित मे बदल जाती है तो वह पतन का कारण बनती है‌ । उन्होंने पत्रकारों को आपसी कलह और फूट के विरुद्ध चेताते हुए कहा कि संगठन के किसी भी पदाधिकारी को पत्रकार के विरुद्ध जाने से बचना होगा।वरिष्ठ पत्रकार दिनेश अग्रवाल ने चिंता जाहिर की कि संगठनात्मक बैठकों में कुछ पदाधिकारी नहीं आए हैं । उन्होंने नव पत्रकारों से सीखने, करने और लेखनी के माध्यम से पर्यावरण – समाज संरक्षण करने की अपील की।

Shahdol NEWS : प्रत्येक माह होगी बैठक

प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के मार्गदर्शन में 22 अप्रैल , मंगलवार को अनूपपुर के धनश्री पैलेस में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की अनूपपुर जिला एवं शहडोल संभाग कार्यकारिणी की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।जिसमें अनूपपुर, शहडोल, उमरिया जिले के लगभग 80 वरिष्ठ पदाधिकारी गण शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और पत्रकार हितों के तय बिन्दुओं पर आवश्यक चर्चा की गई…

Shahdol NEWS : संगठन की मजबूती और विस्तार के लिये दिये सुझाव

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार मेंहदी हसन,धनंजय तिवारी, अखिलेश पाण्डेय, विकास पाण्डेय, बाबा पाठक,कृष्णा तिवारी, चंद्र कांत द्विवेदी, गजेन्द्र सिंह, भारत मिश्रा ,सुमिता शर्मा, अरुण पाल सिंह, संतोष झा, बेलाल अहमद, विजय जायसवाल, मनीष शुक्ला, दुर्गा शुक्ला, उमाशंकर पाण्डेय, राजकुमार तिवारी‌ सहित अन्य लोगों ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिये अपने सुझाव दिये। कार्यक्रम का कुशल संचालन अजीत मिश्रा ने किया। जबकि स्वागत् राजेश पयासी ने और आभार प्रदर्शन दीपक सिंह ने किया।

जिला कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गा शुक्ल और उमाशंकर पांडे का किया  सम्मान

Shahdol NEWS : अनूपपुर के नवनियुक्त जिला कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गा शुक्ला और उमाशंकर पांडे मुन्नू का कार्यक्रम में विशेष सम्मान किया गया.. इस अवसर पर दुर्गा शुक्ला ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए संगठन के प्रति निष्ठा जताते हुए कहा कि.. मैं श्रमजीवी पत्रकार संघ में था और रहूंगा उनके बारे में बहुत सी बातें कही थी लेकिन वह कभी भी मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ छोड़कर के नहीं गए थे वही उमाशंकर मन्नू पांडे ने भी संगठन के प्रति अपनी आस्था जताते हुए कहा कि संगठन के वरिष्ठ लोगों के निर्देशों के अनुसार संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा कार्य करते हैं..

वरिष्ठ पत्रकारों का किया सम्मान

Shahdol NEWS : कोतमा के नीलू रजक , रुद्रमणि शुक्ला और उनके सात साथियों के साथ जिला मुख्यालय के वरिष्ठ पत्रकार सीताराम पटेल के साथ 14 अन्य स्थानों से आए पत्रकार साथियों ने संगठन की सदस्यता ली। वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द बियाणी , धनंजय तिवारी और शशिधर अग्रवाल का साल श्री फल और प्रतीक चिन्ह से सार्वजनिक अभिनन्दन किया गया। उपस्थित सभी पत्रकारों ने संगठन और पत्रकारिता के हित में एकजुटता से कार्य करने और प्रत्येक माह बैठक करने का संकल्प लिया।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Farenda Girls Awareness Campaign: KMC मेडिकल कॉलेज और नव्या इण्डिया फाउंडेशन चला रहा मुहीम, बालिकाओं को किया जागरूक
Next: Fawad Khan Film Boycott: फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के बहिष्कार की मांग…

Related Stories

रतलाम पब्लिक स्कूल पर लगा प्रतिबंध
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लगा प्रतिबंध:अब कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी

divya mistry March 4, 2026
CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश

CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: की प्रभारी लाइन अटैच,जानें पूरा मामला

divya mistry March 4, 2026
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री निवास में बिखरे रंग: CM डॉ मोहन ने आम लोगों के साथ खेली होली

divya mistry March 4, 2026
  • हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद लाला हरदयाल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेन्द्र कुमार सखलेचा की जयंती पर उनका स्मरण किया

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • CNG-PNG महंगी होने की आहट: कतर में गैस प्रोडक्शन बंद, भारत की 40% सप्लाई घटी
  • दुबई में अमेरिकी दूतावास पर हमला, श्रीलंका के पास भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को डुबोया
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं प्रदेश के युवा….
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.