Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • SHAHDOL: AI बना खौफ, इंजीनियरिंग छात्र नेन 11th की स्टूडेंट की जिंदगी बनाई नरक
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

SHAHDOL: AI बना खौफ, इंजीनियरिंग छात्र नेन 11th की स्टूडेंट की जिंदगी बनाई नरक

Narendra Singh September 5, 2025

Shahdol AI Fake Video Case: Ai से अश्लील वीडियो बनाकर पिता को भेजा

Shahdol AI Fake Video Case: तकनीक, जिसे इंसान की जिंदगी आसान बनाने के लिए खोजा गया था, अब अपराधियों के हाथों में नया हथियार बन चुकी है। शहडोल जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक इंजीनियरिंग छात्र ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर 16 साल की छात्रा का फेक अश्लील वीडियो बना डाला और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

AI से अश्लील वीडियो

दरअसल, मामला शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र का है, जहां 11th में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ इंजीनियरिंग कर रहे एक युवक ने पहले छेड़खानी की थी. छेड़खानी के साथ आरोपी युवक ने छात्रा के साथ कुछ फोटो खींच लिए थे. बाद में AI टूल का इस्तेमाल करते हुए उसने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया और इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया.

16 साल की स्टूडेंट को करता था परेशान

बताया जा रहा है कि इंजीनियरिंग कर रहा छात्र उस नाबालिग छात्रा को लगातार परेशान करता था, छात्रा की उम्र 16 वर्ष है. इंजीनियरिंग छात्र पहले उसका पीछा किया करता था और उसके साथ अश्लील हरकतें करता था. छात्रा के मुताबिक आरोपी जबरन बातचीत करने की कोशिश करता था. इन हरकतों को लेकर जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने गुस्से में AI का सहारा लेकर उसका फेक वीडियो बना दिया.

AI से वीडियो बनाकर पिता को भेजा

पुलिस के मुताबिक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ आरोपी ने वीडियो को व्हाट्सएप के माध्यम से उसके पिता को भी भेज दिया. साथ ही आरोप हैं कि फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से भी उसे बदनाम करने की कोशिश की.

आरोपी गिरफ्तार

इस पूरे घटनाक्रम से परेशान छात्रा परिजनों के साथ थाने पहुंच गई और धनपुरी पुलिस को पूरी बात बताई. पुलिस ने इस मामले में इंजीनियरिंग छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ के साथ गंभीर धाराओं के तहत मामला किया है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.इस पूरे घटनाक्रम को लेकर धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेन्द्रो ने कहा, ” एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला आया है, अश्लील फोटो वीडियो एडिट कर वायरल करने की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. आगे जांच कर कार्रवाई की जाएगी.”

Read:- CHEETAH SAFARI : मध्य प्रदेश में चीता सफारी की शुरुआत, कूनो नेशनल पार्क में खुली जीप में देख सकेंगे पर्यटक

Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP Teachers day: टीचर डे पर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान
Next: Baaghi 4 Movie Review: टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर ने मचाया धमाल, जानिए कैसी है फिल्म और रिव्यू…

Related Stories

CM डॉ मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा

divya mistry March 2, 2026
Family Hatya News Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Family Murder News Up: बेटे ने की मां- बाप सहित 4 लोगों की हत्या! भतीजा बना गवाह…

Hema Gupta March 2, 2026
Morena TI Birthday
  • मध्य प्रदेश

मुरैना में TI के चोर के साथ मनाया जन्मदिन, थाने में आरोपी के कंधे पर बैठकर नाचे

himani Shrotiya March 2, 2026
  • कृषकों का हित और कल्याण शासन की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • लोक संस्कृति के सम्मान के प्रकटीकरण के लिए भगोरिया पर्व पर बड़वानी में कृषि कैबिनेट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Rashmika Vijay Reception Party: रश्मिका और विजय के शादी का इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन
  • CM डॉ मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा
  • गोपालगंज में भरभराकर गिरा पुल, 2 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से हो रहा था तैयार
  • Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!
  • उत्तरकाशी में राख की होली, विश्वनाथ मंदिर में महादेव के रंग में रंगे भक्त
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.