कफ सिरप मामले में CM का जवाब
सीएम ने कहा- प्रश्न क्या है, मुद्दे क्या उठाए जा रहे हैं। पूरा अध्ययन करके आना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कोडीन कफ सिरपके मुद्दे को उठाया है, लेकिन मैं आपकी इस मजबूरी को समझता हूं। एक कहावत है- चोर की दाढ़ी में तिनका। सीएम ने नाम लिए बिना कहा- देश के अंदर दो नमूने हैं, एक जो दिल्ली में बैठते है और एक लखनऊ में बैठते हैं। जब देश में किसी बात को लेकर कोई चर्चा होती है तो वो देश छोड़कर चले जाते हैं।

‘बुलडोजर एक्शन भी होगा’
योगी ने कहा- प्रदेश में कोडीन कफ सिरप से अब तक कोई मौत नहीं हुई है। 2016 में इसके सबसे बड़े होल सेलर को समाजवादी पार्टी ने ही लाइसेंस दिया था। पढ़ाई-लिखाई से आपका कोई वास्ता नहीं है, इस कारण आप इस तरह की बातें करते हैं। सीएम योगी ने अखिलेश यादव के सिरप माफियाओं पर बुलडोजर चलाने के चैलेंज पर कहा कि चिंता मत कीजिए। समय आने पर बुलडोजर एक्शन भी होगा। उस समय चिल्लाना नहीं।
UP Vidhansabha CM Yogi: योगी ने विपक्ष से कहा-
मैं आपका दर्द समझता हूं। क्योंकि जब सरकार की कार्रवाई अपने आखिरी स्टेज पर पहुंच जाएगी, तो आप में से कई लोग ‘फातिहा’ पढ़ने चले जाएंगे। हम आपको ऐसी हालत में भी नहीं छोड़ेंगे कि आप ‘फातिहा’ पढ़ सकें। ऐसी ही कार्रवाई करेंगे।
CM योगी के बयान के बाद विपक्ष ने हंगामा करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।
जो भी अपराधी होगा, बचने नहीं पाएगा…
आपको फातिहा पढ़ने के लायक भी नहीं छोड़ेंगे, तब तक ऐसी कार्रवाई हम कर देंगे… pic.twitter.com/UZhpP0uWbM
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 22, 2025
अखिलेश का पलटवार
UP Vidhansabha CM Yogi: योगी के बयान के बाद अखिलेश यादव ने पलटवार किया। सपा प्रमुख ने कहा – आत्म-स्वीकृति!
किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई यहां तक पहुंच जाएगी। संवैधानिक पदों पर बैठे लोग आपस में कुछ तो लोक-लाज रखें और मर्यादा की सीमा न लाँघें। भाजपाई अपनी पार्टी के अंदर की खींचातानी को चौराहे पर न लाएं। कहीं कोई बुरा मान गया तो वापस जाना पड़ेगा।
आत्म-स्वीकृति!
किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई यहाँ तक पहुँच जाएगी। संवैधानिक पदों पर बैठे लोग आपस में कुछ तो लोक-लाज रखें और मर्यादा की सीमा न लाँघें। भाजपाई अपनी पार्टी के अंदर की खींचातानी को चौराहे पर न लाएं। कहीं कोई बुरा मान गया तो वापस जाना पड़ेगा। pic.twitter.com/99SMGEgD7M
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 22, 2025
