
sex racket:- भोपाल की अशोका गार्डन पुलिस ने शहर में सक्रिय सैक्स रैकिट के 26 दलालों की पहचान की है। इनमें से 18 को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
18 दलाल गिरफ्तार
आरोपियों के मोबाइल फोन से 250 से ज्यादा लड़कियों की तस्वीरें बरामद हुई हैं। गिरोह के सरगना आशुतोष वाजपेयी और महक यादव हैं, जो फिलहाल मानव तस्करी के मामले में भोपाल जेल में बंद हैं। अशोका गार्डन पुलिस ने 26 जनवरी को दोनों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले दोनों शाहपुरा इलाके में 17 अप्रैल 2024 को होटल के स्क्वायर में कॉल गर्ल की हत्या के मामले में भी जेल जा चुके हैं।
महिला सहित तीन की रिमांड
पुलिस ने आरोपी निधि अग्रवाल, कोलार निवासी मकबूल अली और अर्जुन पटेल को कोर्ट में पेश कर 18 फरवरी तक रिमांड पर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने पूजा ठाकुर उर्फ डिंपी, कुल्दीप उर्फ कुणाल और नवेद खान को कोर्ट में पश कर रिमांड पर लिया था। अब पुलिस सभी 6 आरोपियों का आमना सामना कराएगी और उनके नेटवर्क और सभी की भूमिका के संबंध में पूछताछ करेगी।
सरगना के शहर में कई घर
गिरोह के सरगना आशुतोष वाजपेयी की शहर में कई जगह संपत्ति सामने आई है। यह करोड़ों की बताई जा रही है। इनमें अरेरा कॉलोनी स्थित घर, कोलार, शाहपुरा सहित कई जगह घर मिले हैं। पुलिस नगर निगम से इसकी अचल संपत्ति की जानकारी निकलवा रही है। अधिकारियों का कहना है कि, आरोपी आशुतोष की कमाई का जरिया कुछ खास नहीं। कहीं न कहीं इस काली कमाई से यह संपत्ति अर्जित की गई।
लड़की की सुरक्षा का रखा जाता है ध्यान
आरोपी प्रदेश के बाहर से बुलाई लड़कियों को 10-15 दिन से ज्यादा भोपाल में नहीं रखते थे। उनकी पूरी सुरक्षा का ध्यान रखा जाता था। कॉल पर जाने से पहले महक और आशुतोष के गुर्गे साथ जाते थे। ग्राहक द्वारा बताए पते तक गुर्गे ही छोड़ते थे, जब तक लड़की लौटती नहीं थी, आस पास ही रहते थे। मोबाइल पर लड़कियों से लगातार संपर्क में रहते थे।
