
भूपेश बघेल

जांच एजेंसी का दावा- हमारे पास इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस

Sex CD Scandal: छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल सेक्स सीडी कांड केस में आज रायपुर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। पूर्व CM भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका कोर्ट पहुंचे हैं। पिछली सुनवाई में CBI ने अपना पक्ष रखा था। आज आरोपियों के वकील अपना पक्ष रख रहे है।
CBI का इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस होने का दावा
पिछली सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया था कि कोर्ट में CBI बनाम कैलाश मुरारका और अन्य के विरुद्ध जांच पर बहस थी। CBI ने बहस पूरी कर ली है। अब अभियुक्त के वकील बहस करेंगे। लगभग सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए हैं। CBI ने इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस होने का दावा किया है।
Read More:- Holi in Vrindavan 2025: कैसे मनाई जाती है, जानिए पूरी प्रक्रिया और परंपराएं?
जाने क्या है सेक्स सीडी कांड
दरअसल, अक्टूबर 2017 में छत्तीसगढ़ में एक कथित सेक्स सीडी सामने आई थी। इसे कथित रूप से पूर्व मंत्री राजेश मूणत का बताया जा रहा था। रायपुर के सिविल लाइन थाने में इसका मुकदमा दर्ज हुआ। बाद में पुलिस दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर लाई थी।कांग्रेस इसे तत्कालीन सरकार की साजिश बताती रही। सितंबर 2018 में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को भी गिरफ्तार किया गया था। उन पर साजिश रचने का आरोप था। भूपेश बघेल ने जमानत लेने से इनकार कर दिया।इसके बाद कांग्रेस प्रदेश भर में भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गई। इस गिरफ्तारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नया जोश दिया। नवंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जीतकर भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने थे।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
इन्हें बनाया गया आरोपी
Sex CD Scandal: कथित सेक्स सीडी कांड केस में कोर्ट ने मुख्य आरोपी कैलाश मुरारका, पूर्व CM के मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा, भूपेश बघेल, विजय पांड्या, विजय भाटिया को बनाया गया है। इस केस के एक आरोपी रिंकू खनूजा की मौत हो चुकी है।मामले में CBI ने 2018 में चार्जशीट पेश की थी, लेकिन इस पर आगे कोई सुनवाई नहीं हुई थी। अब रायपुर कोर्ट में CBI की चार्जशीट पर बहस चल रही है।