Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • morena: वरिष्ठ पत्रकार श्याम मोहन दंडोतिया का निधन, ICU में 5 दिन के बाद ली अंतिम सांसे
  • मध्य प्रदेश

morena: वरिष्ठ पत्रकार श्याम मोहन दंडोतिया का निधन, ICU में 5 दिन के बाद ली अंतिम सांसे

Narendra Singh October 1, 2025

morena senior journalist death: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्याम मोहन दंडोतिया का बुधवार सुबह निधन हो गया। उन्हें बीते 25 सितंबर को खेत पर काम के दौरान ब्लैक कोबरा ने काट लिया था। पांच दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद, ग्वालियर के गजराजा मेडिकल कॉलेज में उन्होंने अंतिम सांस ली।

पैर में दो जगह सांप ने काटा

श्याम मोहन दंडोतिया मूलतः देवरी गांव के निवासी थे और खेत पर फसल देखने गए थे। खेत के पास बने चबूतरे पर बैठने के दौरान उन्हें जहरीले ब्लैक कोबरा ने दो बार पैर में काटा। घटना के बाद वे किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। परिजन उन्हें तत्काल मुरैना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया।

Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.

morena senior journalist death: ICU में 5 दिन तक चला इलाज

गजराजा मेडिकल कॉलेज में उन्हें तुरंत ICU में भर्ती किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। बुधवार सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से मुरैना और ग्वालियर के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

पत्रकारिता में चार दशकों का अनुभव

morena senior journalist death: हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय पदाधिकारी श्याम मोहन दंडोतिया ने पत्रकारिता की शुरुआत देशबंधु अखबार से की थी। इसके बाद उन्होंने बंसल न्यूज, ईटीवी, ईटीवी भारत और अन्य प्रतिष्ठित मीडिया हाउसों में कार्य किया। वे वर्तमान में स्वदेश अखबार में कार्यरत थे। उनकी रिपोर्टिंग में निष्पक्षता, जनहित और जमीनी मुद्दों को प्रमुखता दी जाती थी।

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Mohan Yadav: गरबा उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: सिंहस्थ 2028 को बताया भव्य और दिव्य
Next: AUS W vs NZ W World Cup: आज इंदौर में ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, बारिश डाल सकती है खलल!

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.