Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • senior citizens rights: बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम
  • उत्तर प्रदेश

senior citizens rights: बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम

divya mistry September 25, 2025

senior citizens rights: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने “माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम, 2007” के नियमों में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया है…

senior citizens rights:
senior citizens rights:

उनके साथ दुर्व्यवहार करते

जिसे जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। इस संशोधन का मुख्य उद्देश्य उन बुजुर्ग माता-पिता को न्याय दिलाना है जिन्हें उनके अपने बच्चे या रिश्तेदार नजरअंदाज करते हैं या उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं।

बेदखली माता-पिता के जीवनकाल तक प्रभावी रहेगी

प्रस्तावित संशोधन के मुताबिक, यदि कोई संतान या रिश्तेदार बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल नहीं करता या उन्हें मानसिक या शारीरिक रूप से कष्ट देता है,

तो ऐसे व्यक्ति को माता-पिता के घर में रहने का अधिकार नहीं रहेगा। इसके अलावा, वे उस संपत्ति पर भी दावा नहीं कर सकेंगे जो बुजुर्गों के नाम पर है। यह बेदखली माता-पिता के जीवनकाल तक प्रभावी रहेगी।

जिलाधिकारी (डीएम) के पास अपील कर सकते हैं

बुजुर्ग अपने हक के लिए भरण-पोषण अधिकरण में शिकायत दर्ज करा सकेंगे। यदि अधिकरण के किसी निर्णय से असंतुष्ट हैं, तो वे जिलाधिकारी (डीएम) के पास अपील कर सकते हैं।

आदेश को लागू कराने का अधिकार भी मिलेगा

सबसे अहम बात यह है कि प्रस्तावित संशोधन के तहत स्थानीय प्रशासन को पुलिस की सहायता से बेदखली के आदेश को लागू कराने का अधिकार भी मिलेगा।

senior citizens rights: अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाने जा रही

यह कानून पहले से ही एक केंद्रीय अधिनियम है, जिसका उद्देश्य बुजुर्गों को भरण-पोषण और सुरक्षा देना है। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार अब इसे और अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाने जा रही है।

त्वरित न्याय मिलने की संभावना बढ़ जाएगी

अब तक बुजुर्गों को संपत्ति से संबंधित मामलों में लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, लेकिन संशोधन के बाद उन्हें त्वरित न्याय मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

सरकार का यह कदम उन बुजुर्गों के लिए राहत बनकर आया है, जो अपने ही घर में अपमानित और असुरक्षित महसूस करते हैं। यदि यह प्रस्ताव पारित होता है, तो न सिर्फ बुजुर्गों के अधिकार सुरक्षित होंगे, बल्कि समाज में उनके प्रति जिम्मेदारी का भाव भी बढ़ेगा।

read more: MP की सुरक्षा पर खतरा ? IG इंटेलिजेंस का मोबाइल अब तक लापता

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: MP Intelligence: MP की सुरक्षा पर खतरा ? IG इंटेलिजेंस का मोबाइल अब तक लापता
Next: Ovarian Cyst Treatment: महिलाओं में बढ़ रही है ओवेरियन सिस्ट की समस्या, जानें लक्षण, कारण और इलाज…

Related Stories

CM Yogi Varanasi Visit
  • उत्तर प्रदेश

2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा

himani Shrotiya March 1, 2026
गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम
  • उत्तर प्रदेश

गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ

Rohan Umak March 1, 2026
Khamenei UP Connection
  • उत्तर प्रदेश

कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?

himani Shrotiya March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.