Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Selena Gomez Wedding: सेलेना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल!
  • एंटरटेनमेंट

Selena Gomez Wedding: सेलेना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल!

Hema Gupta September 28, 2025

Selena Gomez Wedding: अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने म्यूजिक प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको के साथ शादी रचाई। दोनों पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे और शनिवार को कैलिफोर्निया में शादी समारोह हुआ। सेलेना ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी की पुष्टि की और पोस्ट में शादी की कई तस्वीरें और छोटे वीडियो क्लिप साझा किए।

Read More: Ranveer Kapoor 43th Birthday: रणवीर का 43वां जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें…

इन तस्वीरों को देख उन्हें लोग शादी की बधाईयां दे रहें हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें…

सेलेना ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। पोस्ट में कई खूबसूरत पलों को कैद किया गया। एक तस्वीर में दोनों हाथ पकड़े नजर आए, वहीं दूसरी में गले लगते दिखे। कुछ क्लोज-अप शॉट्स में उनके रिंग्स और सेलेना का हाथों में गुलदस्ता साफ देखा जा सकता है। एक फोटो में सेलेना जमीन पर बैठी थीं और ब्लैंको ने सिर उनकी गोद में रखा हुआ था। वीडियो क्लिप में वे ब्लैंको का बो-टाई ठीक करती और उन्हें किस करती दिखीं।

पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने तारीख लिखी: “9.27.25”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Selena Gomez (@selenagomez)

दोनों के आउटफिट और स्टाइल की बात करें तो…

शादी के मौके पर दोनों ने राल्फ लॉरेन के आउटफिट पहने। सेलेना ने हल्टर-नेक सैटिन गाउन पहना, जिसमें फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और ओपन बैक डिजाइन था। उन्होंने ‘लिली ऑफ द वैली’ का गुलदस्ता हाथ में रखा और टिफनी एंड कंपनी की प्लेटिनम-डायमंड ईयरिंग्स पहन रखी थीं। ब्लैंको ने ब्लैक टक्सीडो और बो-टाई पहनी।

रिसेप्शन और मेहमान..

शादी से पहले शुक्रवार को सांता बारबरा काउंटी के होप रैंच कम्युनिटी में रिहर्सल डिनर आयोजित किया गया। मुख्य सेरेमनी सी-क्रेस्ट नर्सरी में हुई, जिसमें करीब 170 मेहमान शामिल हुए। रिसेप्शन में सफेद टेंट लगाए गए, जहां डिनर, डांस और लाइव म्यूजिक का आयोजन किया गया। सुरक्षा के इंतजाम भी कड़े रखे गए।

गेस्ट लिस्ट में कई सेलेब्रिटीज शामिल थे, जैसे टेलर स्विफ्ट, पॉल रुड, पेरिस हिल्टन, एड शीरन, एशले पार्क, डेविड हेनरी, मार्टिन शॉर्ट और स्टीव मार्टिन।

बैचलर पार्टी और रिश्ते का इतिहास…

शादी से पहले अगस्त में सेलेना ने मेक्सिको के काबो सान लुकास में फ्रेंड्स के साथ बैचलर पार्टी की। वहीं, ब्लैंको ने लास वेगास में बैचलर पार्टी की, जिसमें स्पा, कैवियार डिनर और नाइटक्लब विजिट शामिल थे।

दोनों का रिश्ता जून 2023 में शुरू हुआ था। इससे पहले 2019 में उन्होंने मिलकर ट्रैक ‘I Can’t Get Enough’ पर काम किया था। दिसंबर 2023 में सेलेना ने इंस्टाग्राम कमेंट में अपने रिश्ते की पुष्टि की और कहा था कि ब्लैंको उनके दिल की सबसे खास चीज हैं।

जीवन की नई शुरुआत…

शादी के बाद सेलेना और ब्लैंको ने अपने रिश्ते को एक नई शुरुआत दी है। दोनों के साथ बिताए हर पल में प्यार और समर्पण झलकता है। इंस्टाग्राम पोस्ट और तस्वीरें इस खुशी को फैंस तक पहुंचा रही हैं।

यह शादी संगीत और हॉलीवुड जगत के लिए भी खास है, क्योंकि दोनों कलाकारों ने अपनी कला और व्यक्तिगत जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू किया है।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Kailash Vijayvargiya: पुतला जलाने से मेरी उम्र बढ़ रही… ‘kiss’ वाले बयान के विरोध में बोले कैलाश विजयवर्गीय
Next: भारत को लगा जीत का तिलक…पाकिस्तान 5 विकट से हारा, 9वीं बार Asia Cup जीता भारत

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.