Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Kohli Test Retirement Sehwag Reaction: कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर सहवाग ने उठाए सवाल, कह दी बड़ी बात!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Kohli Test Retirement Sehwag Reaction: कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर सहवाग ने उठाए सवाल, कह दी बड़ी बात!

Hema Gupta May 24, 2025

Kohli Test Retirement Sehwag Reaction: IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन की तेज पारी खेलकर और मैच के दौरान जितनी तेज वो दौड़ते है, उनकी फिटनेस साफ दर्शाता है। उन्होंने एक बार फिर यह साबित किया कि उनमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है। उनकी इस पारी ने टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को फिर से उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर सवाल उठाने के लिए प्रेरित किया।

Read More: DC vs PBKS Match Today: पाइंट टेबल पर टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेगी PBKS

Kohli Test Retirement Sehwag Reaction:”विराट जल्दी रिटायर हो गए” – सहवाग

सहवाग ने कोहली की पारी के बाद एक इंटरव्यू में कहा – “निश्चित रूप से मुझे लगता है कि उन्होंने टेस्ट से बहुत जल्दी संन्यास ले लिया, जिस तरह से वह अपनी फिटनेस बनाए रखते हैं। वह आसानी से दो साल तक खेल सकते थे, लेकिन केवल विराट कोहली ही इस फैसले के पीछे के कारणों के बारे में बता सकते हैं। यह खिलाड़ी का निजी फैसला होता है, जो उसकी इच्छा पर होता है या वह थका हुआ महसूस करता है, लेकिन मेरे अनुसार जिस तरह से वह खेले और जिस तरह से उन्होंने एनर्जी दिखाई, ऐसा लगता है कि वह आसानी से दो साल तक खेल सकते थे।”

टेस्ट क्रिकेट से कोहली का चौंकाने वाला संन्यास..

कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। उनके इस फैसले की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई, जिससे क्रिकेट प्रेमियों और दिग्गजों के बीच कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कोहली का आखिरी टेस्ट प्रदर्शन भी संतोषजनक रहा था और उनकी फिटनेस किसी भी युवा खिलाड़ी को मात देती है।

Anderson on Virat Test Retirement

SRH बनाम RCB: हाई-स्कोरिंग मुकाबले में कोहली की चमक..

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए 43 रन की पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के जड़े।

हालांकि उनकी यह धमाकेदार पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। बेंगलुरु की टीम 232 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 189 रन पर ऑलआउट हो गई और मुकाबला 42 रन से हार गई।

इशान किशन का धमाल: SRH की बड़ी जीत…

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से इशान किशन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 48 गेंदों में 94 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए और टीम को 20 ओवर में 6 विकेट पर 231 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: DC vs PBKS Match Today: पाइंट टेबल पर टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेगी PBKS
Next: केरल पहुंचा मानसून : भारी बारिश, बोट पलटने से मौत, लाखों लोग प्रभावित, 2 लोग लापता!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.