Sehwag Criticizes Ravindra Jadeja: 25 अप्रैल को हुए मैच में हैदराबाद टीम ने चेन्नई टीम को 5 विकेट से हराया, और चेन्नई को लगातार मिल रही हार के बाद भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने रवींद्र जडेजा को फटकार लगाई है। और कहा कि- ऐसा लग रहा है कि चेन्नई सिर्फ मैच खत्म करके घर वापस जाना चाहती है। विकेट पर टिके रहने और रन बनाने की उनकी कोई इच्छा नहीं दिखा रही है। औसत से कम स्ट्राइक रेट वाले जडेजा को जल्दी आउट होने की बजाय धीमा खेलना चाहिए था।
Read More: Ganguly After Pahalgam Attack: ‘पाकिस्तान से सारे क्रिकेट संबंध तोड़ दे भारत..’- गांगुली!
दरअसल, 9 मैचों के बाद जडेजा का स्ट्राइक रेट 125.76 है, जो उनके करियर के 129.56 के स्ट्राइक रेट से कम है।
सहवाग का जडेजा पर फूटा गुस्सा…
पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि- ‘जडेजा को एक छोर संभालकर रखना चाहिए था, क्योंकि बल्लेबाजी के लिए कंडिशन काफी मुश्किल थीं, जिससे अधिक बल्लेबाजों को अपना स्वाभाविक खेल खेलने का मौका मिलता।’

सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा..
‘मैंने तो कहा ना कि आधे टूर्नामेंट के बाद मेरा तो दिल कर रहा था कि घर चला जाऊं। इनकी भी हालत वही लग रही है। उनके बल्लेबाज सोच रहे हैं कि वे कब घर वापस जाएंगे। कोई एक तो जिम्मेदारी लें। अगर डेवाल्ड ब्रेविस खेल रहे थे तो लग रहा था कि उनके इर्द गिर्द खेलेंगे, मगर वह भी आउट होकर चले गए।’
आगे कहा कि…
‘किसी भी बल्लेबाज ने वह जिम्मेदारी नहीं ली। अगर जडेजा ऊपर आए हैं तो स्ट्राइक रेट बेकार हैं उनका, मगर कम से कम 15 या 18 ओवर तक तो क्रीज पर रहे तो उनके इर्द गिर्द खेल लेंगे। शिवम दुबे भी जल्दी आउट होकर चले गए। उनके विकेट निर्धातिर अंतराल पर गिरते रहे। कम से कम 170 सा 180 रन तो बनाओ, अपने गेंदबाजों को कुछ तो दो, जिससे वह कुछ तो करे, 150 में तो बहुत मुश्किल हो जाएगा।’
SRH ने 5 विकेट से CSK को हराया…
बीते दिन खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को उनके घरेलू मैदान चेपॉक में 5 विकेट से हराया। यह चेन्नई टीम की 7वीं हार थी। बीते दिन IPL 2025 के 43वें मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई टीम 154 रन बनाकर 19.5 ओवर में बिखर गई वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल करके शानदार जीत दर्ज की।

आपको बता दें कि, सनराइजर्स हैदराबाद से हर्षल पटेल ने 4 विकेट लिए। और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने, वहीं चेन्नई के कप्तान एम एस धोनी ने टी-20 में 400वां मैच खेला। वो ऐसा करने वाले भारत के चौथे प्लेयर बन गए हैं। कल के मैच में वो महज 6 रन ही बना सके।

